फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्थडे ब्वॉय नसीरुद्दीन शाह ने किया डिजिटल डेब्यू, यहां जानिए खास किरदार की हर जानकारी

Mon, 20 Jul 2020 04:19 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Mon, 20 Jul 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
Naseeruddin Shah debut web series film trailer has been released
बंदिश बैंडिट्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी सिनेमा के बेहतरीन अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के 70वें जन्मदिन पर उनकी वेब सीरीज 'बंदिश बैंडिट्स' का ट्रेलर जारी किया। 'लव पर स्क्वेयर फुट' जैसी फिल्म का निर्देशन कर चुके आनंद तिवारी के निर्देशन में बनी यह सीरीज जोधपुर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह कहानी दो युवा संगीतकारों की है जो एक दूसरे के विपरीत अलग-अलग बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते हैं।

Naseeruddin Shah debut web series film trailer has been released
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

नसीरुद्दीन शाह का किरदार इस सीरीज में एक संगीत गुरु का है जो इसके मुख्य अभिनेता ऋत्विक भौमिक के किरदार राधे को संगीत का प्रशिक्षण देता है। यह कहानी भी राधे और तमन्ना की ही है। राधे बहुत अच्छा गायक है जो अपने दादाजी की तरह शास्त्रीय संगीत में नाम कमाना चाहता है। जबकि तमन्ना उसके बिल्कुल विपरीत एक पॉपस्टार है जो भारत की पहली अंतर्राष्ट्रीय पॉप स्टार बनना चाहती है। लेकिन, जब राधे को तमन्ना से प्रेम होता है तब उसकी दुनिया ही बदल जाती है। वह तमन्ना को प्रसिद्धि दिलाना चाहता है और अपने संगीत और परिवार की विरासत के लिए भी वफादार रखना चाहता है।

Naseeruddin Shah debut web series film trailer has been released
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

इस सीरीज के साथ नसीरुद्दीन शाह पहली बार किसी भी डिजिटल फॉर्मेट का हिस्सा बनने जा रहे हैं। वह नसीरुद्दीन शाह का व्यक्तित्व ही है जिसने इस सीरीज के ट्रेलर को और भी ज्यादा आकर्षक बनाया है। एक शास्त्रीय संगीतकार का उनका यह रूप उनकी फिल्म 'सरफरोश' में उनके दमदार किरदार गुलफाम हसन की याद दिलाता है। इस सीरीज में नसीरुद्दीन शाह, श्रेया चौधरी और ऋत्विक भौमिक के अलावा अतुल कुलकर्णी, कुणाल रॉय कपूर, शीबा चड्ढा और राजेश तेलंग भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Naseeruddin Shah debut web series film trailer has been released
ऋत्विक भौमिक - फोटो : सोशल मीडिया

अपने साथ काम करने वाले वरिष्ठ कलाकारों के बारे में इस सीरीज के मुख्य अभिनेता ऋत्विक भौमिक कहते हैं, 'यह सीरीज मेरे लिए किसी सपने की तरह है। अपनी पहली ही सीरीज में मैं नसीरुद्दीन शाह, शीबा चड्ढा, अतुल कुलकर्णी जैसे महारथियों के साथ काम कर रहा हूं। यह मेरे जीवन के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक रहा है।' 

विज्ञापन
Naseeruddin Shah debut web series film trailer has been released
श्रेया चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

उधर इस शो की मुख्य अभिनेत्री श्रेया चौधरी कहती हैं, 'इस शो का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे इस सीरीज में देश के ऐसे हुनरमंद और सम्मानित कलाकारों के साथ काम करने और अभिनय के बारे में सीखने का मौका मिला है।'



पढ़ें: पाकिस्तान में रिलीज नहीं हुईं बॉलीवुड की ये आठ फिल्में, अक्षय कुमार से लेकर सलमान खान तक की फिल्में हो चुकी हैं बैन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed