फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aryan Khan Debut Series: बेटे के सामने रीटेक पर रीटेक देते नजर आए शाहरुख खान, बुरी तरह झल्लाए किंग खान

Mon, 03 Feb 2025 09:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 03 Feb 2025 09:08 PM IST
सार

Aryan Khan Debut Series: यह एलान तो पहले ही हो चुका है कि आर्यन खान बतौर निर्देशन नेटफ्लिक्स की सीरीज से डेब्यू करने जा रहे हैं। आज नेटफ्लिक्स ने इवेंट में इसकी झलक भी दिखाई है।

विज्ञापन
Netflix Slate: Next AnnouNced Shah rukh khan son Aryan Khan Debut Series The Bads Of Bollywood
शाहरुख खान-आर्यन खान - फोटो : वीडियो ग्रैब
loader

नेटफ्लिक्स ने अपने आज सोमवार को आयोजित इवेंट में साल 2025 के कई दिलचस्प प्रोजेक्ट का एलान किया है। कई दिलचस्प फिल्में और वेब सीरीज दर्शकों के मनोरंजन के लिए आ रही हैं। इसमें आर्यन खान के निर्देशन में बनी एक सीरीज भी शामिल है। यह एलान तो पहले ही हो चुका है कि नेटफ्लिक्स की सीरीज से शाहरुख खान के लाडले आर्यन बतौर निर्देशक पारी शुरू कर रहे हैं। नेटफ्लिक्स ने आज झलक भी पेश कर दी है।

Netflix Slate: Next AnnouNced Shah rukh khan son Aryan Khan Debut Series The Bads Of Bollywood
शाहरुख खान - फोटो : वीडियो ग्रैब

बेटे के सामने एक डायलॉग बोलने में फूली किंग खान की सांस
नेटफ्लिक्स ने आज आर्यन खान की सीरीज का एलान कर दिया है। इसका टीजर जारी किया गया है। टीजर में शाहरुख खान परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। वे डायलॉग बोल रहे हैं, 'पिक्चर तो सालों से बाकी है'। मगर, डायरेक्टर बार-बार कट बोलकर रीटेक करा रहा है। शाहरुख खान कभी अमिताभ बच्चन के स्टाइल में बोल रहे हैं तो कभी अपने ही आइकॉनिक अंदाज में। लेकिन, डायरेक्टर संतुष्ट नहीं है और बार-बार रीटेक करा रहा है। इतने रीटेक की शाहरुख खान झल्ला जाते हैं।


Netflix Slate: Next AnnouNced Shah rukh khan son Aryan Khan Debut Series The Bads Of Bollywood
आर्यन खान - फोटो : वीडियो ग्रैब

पिता के गुस्से पर मुस्कुराए आर्यन खान
डायरेक्टर इतने कट बोलता है कि शाहरुख खान गुस्से में बोलते हैं, 'चुप! एक और एक और किया जा रहा है, तेरे बाप का राज है क्या?' इतना बोलते ही आर्यन खान मुस्कुराते हुए झांकते हैं। इसके बाद शाहरुख खान कहते हैं, 'अब मैं टेक करूंगा और तुम सब चुपचाप देखोगे और सीखोगे'। इसी के साथ शाहरुख खान बेटे की सीरीज का एलान कर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Netflix Slate: Next AnnouNced Shah rukh khan son Aryan Khan Debut Series The Bads Of Bollywood
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम

कैमरा रॉल नहीं हुआ पापा...!
शाहरुख खान जैसे ही फाइनल शॉट देकर हटते हैं, आर्यन खान फिर कहते हैं, 'पापा कैमरा रॉल नहीं हुआ, एक और मिलेगा'। शाहरुख खान चिल्लाते हैं, 'तेरी तो...', इस पर आर्यन पिता का ही डॉयलॉग बोलते हैं, 'पापा, बेटे पर हाथ उठाने से पहले...'! टीजर काफी मजेदार है और इस पर यूजर्स काफी दिलचस्प कमेंट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Netflix Slate: Next AnnouNced Shah rukh khan son Aryan Khan Debut Series The Bads Of Bollywood
नेटफ्लिक्स इवेंट में खान परिवार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाहरुख खान ने नाम से उठाया परदा
शाहरुख खान ने इवेंट में बताया कि सीरीज का नाम 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' है। इसमें मुंबई में आए लोगों के संघर्ष के बारे में बताया जाएगा। स्टार बनने आने वाले लोगों को शुरुआत में किन संघर्षों से गुजना पड़ता है। यह इस सीरीज में देखने को मिलेगा। शाहरुख खान इवेंट अपने परिवार के साथ शामिल हुए।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed