फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Predator 3: एक ऐसे सीरियल रेपिस्ट और हत्यारे की कहानी, जिसे देखने के लिए चाहिए मजबूत कलेजा

Sat, 08 Oct 2022 11:53 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 08 Oct 2022 11:53 AM IST
विज्ञापन
Netflix indian predator season 3 murder in a courtroom release date serial killer story will leave you shaken
मर्डर इन अ कोर्ट रूम - फोटो : Netflix

ओटीटी प्लेटफार्म आज के समय में न सिर्फ यूजर्स को मनपसंद कंटेंट प्रदान करते हैं, बल्कि कई सच्ची कहानियां भी लोगों के सामने आती हैं। नेटफ्लिक्स की एक ऐसी ही सीरीज है 'इंडियन प्रिडेटर' जिसका तीसरा सीजन 'मर्डर इन अ कोर्ट रूम' आने वाला है। इसी वेब सीरीज के पहले दो सीजन में भी खूंखार हत्यारों की कहानियां दिखाई गई थीं, जिनके खौफ से लोगों की रूह कांप गई थी। अब तीसरे सीजन में एक ऐसे हत्यारे और सीरियल रेपिस्ट की कहानी है, जिसे देखने के लिए किसी को भी हिम्मत चाहिए।


 

KRK: ‘नवाब आउटसाइडर्स को कीड़ा-मकोड़ा समझते हैं’, जानें क्यों सैफ अली खान पर फूटा केआरके का गुस्सा

Netflix indian predator season 3 murder in a courtroom release date serial killer story will leave you shaken
मर्डर इन अ कोर्ट रूम - फोटो : Netflix

नेटफ्लिक्स की सीरीज 'इंडियन प्रिडेटर' के पहले सीजन 'द बुचर ऑफ दिल्ली' की कहानी चंद्रकांत झा नाम के किलर पर आधारित थी, जिसने दिल्ली को दहला कर रख दिया था। वहीं दूसरे सीजन 'द डायरी ऑफ अ सीरियल किलर' में उत्तर प्रदेश के 'राजा कोलंदर' की खौफनाक कहानी दिखाई गई थी और अब तीसरे सीजन में महाराष्ट्र के खूंखार अपराधी 'अक्कू यादव' की कहानी दिखाई जाएगी।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्कू यादव महाराष्ट्र के कस्तूरबा नगर स्लम में एक ऐसा नाम था, जिसके लिए मारना, वसूली करना जैसे अपराध बहुत छोटे थे। वह किसी भयावह सपने से कम नहीं था। अक्कू यादव पर आरोप था कि उसने 40 से ज्यादा महिलाओं के साथ रेप किया था और कई साल तक मॉलेस्ट किया। बताया जाता है कि कस्तूरबा नगर स्लम के हर दूसरे घर में उससे पीड़ित महिला थी। यहां तक कि उसने छोटी बच्चियों और बुजुर्ग महिलाओं तक के साथ क्रूरता की हदें पार कर दी थीं।

Adipurush: अक्षय की राम सेतु पर आया आदिपुरुष के निर्देशक का बयान, बोले- भगवान राम का भक्त होने के नाते मैं...

Netflix indian predator season 3 murder in a courtroom release date serial killer story will leave you shaken
मर्डर इन अ कोर्ट रूम - फोटो : Netflix

हत्यारे की मौत भी खौफनाक
अक्कू यादव ने अपराध की हर सीमा लांघ दी थी। यहां तक कि लोग उसकी शिकायत करने से तक डरते थे। बताया जाता है कि साल 2004 में नागपुर की जिला अदालत में उस पर चल रहे मामलों में से एक में कोर्ट में अक्कू यादव की पेशी होनी थी और इसी दौरान चेहरे को ढंके हुए सैंकड़ों महिलाएं वहां घुस गईं और पुलिस व अक्कू यादव के चेहरे पर लाल मिर्च फेंकना शुरू कर दी। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस अधिकारी भी भाग खड़े हुए।
 

Bigg Boss 16: सुंबुल और साजिद ने अंकित को बताया 'फ्लॉप', सलमान के नए टास्क के बाद घर में शुरू होगी दुश्मनी?

विज्ञापन
विज्ञापन
Netflix indian predator season 3 murder in a courtroom release date serial killer story will leave you shaken
'मर्डर इन अ कोर्ट रूम' - फोटो : Netflix
बताया जाता है कि ये वही महिलाएं थी, जो न सिर्फ अक्कू यादव के जुल्मों से पीड़ित थी, बल्कि सिस्टम की अनेदखी की भी मारी थी। रिपोर्ट्स कहती हैं कि महिलाओं की इस भीड़ ने मिर्च फेंकने के साथ ही चाकू से अक्कू पर वार किए और उसके चेहरे पर पत्थर के भी कई वार होने की जानकारी सामने आई थी। रिपोर्ट कहती हैं कि दस से पंद्रह मिनट में ही सफेद फर्श और दीवारें खून से रंग गई थीं और अक्कू यादव की मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि मरने से पहले अक्कू यादव अपने गुनाहों की माफी मांग रहा था। बता दें कि ये वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर 28 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed