फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Web Series: नॉवेल से ज्यादा उन पर बनी इन सीरीज ने बटोरीं सुर्खियां, वीकएंड पर बना सकते हैं देखने का प्लान

Thu, 29 Sep 2022 04:40 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 29 Sep 2022 04:40 PM IST
विज्ञापन
Ott Web Series Based on Novels Earn More Popularity leila to The Married Woman Sacred Games The Final Call
सेक्रेड गेम्स, लैला - फोटो : सोशल मीडिया

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर जॉनर का कंटेंट मौजूद है। यहां रोमांस, थ्रिलर, एक्शन, हॉरर सहित हर जॉनर की वेब सीरीज और फिल्में देखने को मिल जाती है। ऐसे में अगर आप इस वीकएंड पर कुछ अच्छा देखने को प्लान बना रहे हैं, तो हमने आपके लिए नॉवेल पर आधारित कुछ वेब सीरीज की लिस्ट तैयार की है। इन वेब सीरीज को दर्शकों ने नॉवेल से भी ज्यादा पसंद किया है। तो आइए देखिए पूरी लिस्ट..

Ott Web Series Based on Novels Earn More Popularity leila to The Married Woman Sacred Games The Final Call
द फाइनल कॉल - फोटो : सोशल मीडिया

द फाइनल कॉल
'द फाइनल कॉल' 2015 में आई प्रिया कुमार की नॉवेल 'आई विल गो विद यूः फाइट ऑफ ए लाइफटाइम' पर आधारित है। ये उन लोगों का कहानी दिखाती है, जो मुंबई से सिडनी के लिए फ्लाइट लेते हैं और उनकी जिंदगी खतरे में पड़ जाती है जब बोर्ड का कप्तान आत्महत्या कर लेता है। यह सीरीज जी5 पर देखी जा सकती है। इसमें अर्जुन रामपाल, अंशुमन मल्होत्रा, नीरज काबी सहित कई सितारे शामिल हैं।

Ott Web Series Based on Novels Earn More Popularity leila to The Married Woman Sacred Games The Final Call
स्टेट ऑफ सीजः 26/11 - फोटो : सोशल मीडिया

स्टेट ऑफ सीजः 26/11
'स्टेट ऑफ सीजः 26/11' संदीप उन्नीथन की बुक ब्लैक टोरनाडो पर आधारित है। यह सीरीज आपको 26/11 के दिन हुए आतंकी हमले की याद दिलाएगी। इस सीरीज में विवेक दहिया, अर्जुन बिजलानी और अर्जुन और अर्जन बाजवा मुख्य भूमिका में हैं। आठ एपिसोड की इस वेब सीरीज को आप जी5 पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ott Web Series Based on Novels Earn More Popularity leila to The Married Woman Sacred Games The Final Call
सेक्रेड गेम्स - फोटो : सोशल मीडिया

सेक्रेड गेम्स
अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी यह वेब सीरीज इसी नाम से लिखी गई नॉवेल से प्रेरित है। इस नॉवेल को विक्रम चंद्र ने लिखा था। इसकी कहानी गणेश गायतोंडे और इंस्पेक्टर सरताज सिंह के इर्द-गिर्द घूमती है। इस सीरीज में सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, कल्कि कोचलिन, पंकज त्रिपाठी और राधिका आप्टे जैसे बेहतरीन कलाकारों ने काम किया है। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

विज्ञापन
Ott Web Series Based on Novels Earn More Popularity leila to The Married Woman Sacred Games The Final Call
बार्ड ऑफ ब्लड - फोटो : सोशल मीडिया

बार्ड ऑफ ब्लड
2015 में बिलाल सिद्दीकी की आई नॉवेल 'बार्ड ऑफ ब्लड' के आधार पर ही इस सीरीज को बनाया गया है। यह एक जासूसी नॉवेल है, जो पूर्व रॉ एजेंट की कहानी दिखाती है। इस सीरीज में इमरान हाशमी, विनीत कुमार, कीर्ति कुलकर्णी सहित कई सितारे थे। वहीं, इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed