फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT: क्राइम और थ्रिलर के हैं शौकीन तो आपके मनोरंजन को दोगुना कर देंगी ये सीरीज, आज ही करें वॉच लिस्ट में शामिल

Tue, 27 Sep 2022 07:26 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 27 Sep 2022 07:26 PM IST
विज्ञापन
Top 5 Hindi Crime Thriller web series from Criminal Justice 3 to delhi crimes 2 on ott platforms
क्राइम बेस्ड वेब सीरीज - फोटो : Social Media

वेब सीरीज की दुनिया में इस समय सबसे ज्यादा धूम अगर किसी सीरीज की है तो वह 'क्रिमिनल जस्टिस 3' की है। क्राइम, थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर यह सीरीज दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। इसकी कहानी से लेकर स्टार कास्ट की अदाकारी तक दर्शक इसकी हर चीज के फैन हो रहे हैं। वेव पर मिल रहे इस तरह के कंटेंट को देख दर्शकों की दिलचस्पी क्राइम बेस्ड वेब सीरीज में बढ़ती जा रही है। इसी की तरह ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई वेब सीरीज हैं, जो आपके रोंगटे खड़े कर देंगी। अपराध की काली दुनिया को दिखाती इनकी कहानियां दर्शकों का इंटरेस्ट बढ़ा रही हैं और लोग इन्हें देखना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। चलिए जानते हैं इस वक्त 'नेटफ्लिक्स', 'अमेजन प्राइम वीडियो', 'डिज्नी+हॉटस्टार', 'एमएक्स प्लेयर' और 'जी5' जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की मोस्ट पॉपुलर पांच क्राइम वेब सीरीज के बारे में..  

Top 5 Hindi Crime Thriller web series from Criminal Justice 3 to delhi crimes 2 on ott platforms
'क्रिमिनल जस्टिस: अधूरा सच' - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिमिनल जस्टिस 3 (हॉटस्टार)
धीरे-धीरे बॉलीवुड की दुनिया भी हॉलीवुड के ट्रेंड्स को अपना रही है। जहां पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक साथ पूरी सीरीज रिलीज कर दी जाती थी, वहीं अब हर हफ्ते एक-एक एपिसोड प्रसारित किया जा रहा है। इसका ताजा उदाहरण 'क्रिमिनल जस्टिस' का तीसरा सीजन है, जिसका हर एपिसोड शुक्रवार को रिलीज हो रहा है। पहले दो सीजन हिट होने के बाद क्रिमिनल जस्टिस का तीसरा सीजन अधूरा सच अब दर्शकों को पागल कर रहा है। इस वेब सीरीज में दिखाया गया है कि जब एक प्रचार कार्यक्रम के बाद बाल कलाकार जारा आहूजा की हत्या कर दी जाती है, तो सभी सबूत उसके सौतेले भाई मुकुल पर उंगली उठाते हैं। इस सीजन में भी पंकज त्रिपाठी, माधव मिश्रा के अपने रोल को दोहराते नजर आ रहे हैं, जो दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ा रहा है।   
Deepika Padukone: अचानक खराब हुई दीपिका पादुकोण की तबीयत, मुंबई के अस्पताल में कराया गया भर्ती

Top 5 Hindi Crime Thriller web series from Criminal Justice 3 to delhi crimes 2 on ott platforms
दिल्ली क्राइम सीजन 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दिल्ली क्राइम सीजन 2 (नेटफ्लिक्स)
'दिल्ली क्राइम' के पहले सीजन ने दर्शकों को अपनी जगह से हिलने तक का समय नहीं दिया था। दिलचस्प कहानी और स्टार कास्ट की बेहतरीन अदायगी के कारण इस सीरीज ने लोगों के दिलों में अपना ऐसा जादू चलाया की इसका दूसरा सीजन भी ओटीटी पर धमाका कर रहा है। पहले सीजन में निर्भया कांड की कहानी से रूबरू कराने के बाद एक बार फिर शेफाली शाह की दमदार एक्टिंग वाली इस सीरीज का दूसरा सीजन सीरियल किलर गैंग पर बेस्ड है। 'दिल्ली क्राइम सीजन 2' कच्छा-बनियान गिरोह की वास्तविक जीवन की घटना पर आधारित है, जो बुजुर्गों को निशाना बनाता था और उन्हें बेरहमी से मारता था। इस गैंग ने परी दिल्ली में दहशत है मचा रखी है। पुलिस इस गुत्थी को जिस तरह से सुलझाती है, वही इस वेब सीरीज में जान डालने का करता है। 
Asha Parekh: दो दशक बाद किसी महिला की झोली में आया दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, आशा पारेख सातवीं महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 Hindi Crime Thriller web series from Criminal Justice 3 to delhi crimes 2 on ott platforms
आर्या सीरीज - फोटो : social media

आर्या (डिज्नी प्लस हॉटस्टार)
कई वर्षों तक फिल्मी पर्दे से दूर रहने के बाद अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने ओटीटी पर 'आर्या' से धमाकेदार वापसी दर्ज की थी। इस वेब सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं और दोनों ही सीजन कमाल के हैं।आर्या वेब सीरीज एक महिला केंद्रित सीरीज है, जिसकी कहानी आर्या नाम की एक मां के इर्द-गिर्द घूमती है।  बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने इस सीरीज में आर्या का किरदार निभाया है, जिसके सामने एक के बाद एक कर कई परतें खुलती हैं। इसमें ड्रग माफिया और फैमिली के बीच जद्दोजहद करती आर्या की कहानी को दिखाया गया है, जो अपने परिवार को प्रोटेक्ट करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। सीरीज में क्राइम, थ्रिलर और रिश्तों के बीच मची उथल-पुथल को काफी अच्छी तरह से दर्शाया गया है।   
Amitabh Bachchan: रेखा नहीं हैं अमिताभ बच्चन का पहला प्यार, इस बंगाली बाला पर दिल हार बैठे थे बिग बी

विज्ञापन
Top 5 Hindi Crime Thriller web series from Criminal Justice 3 to delhi crimes 2 on ott platforms
द ग्रेट इंडियन मर्डर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

द ग्रेट इंडियन मर्डर (डिज्नी प्लस हॉटस्टार)
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में अपने दमदार अभिनय का जादू चलाने वाले तिग्मांशु धूलिया ने ओटीटी की दुनिया में निर्देशन में हाथ आजमाया था। जी हां, तिग्मांशु धूलिया निर्देशित 'द ग्रेट इंडियन मर्डर' दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। प्रतीक गांधी, आशुतोष राणा और ऋचा चड्ढा की इस जबरदस्त एक्शन और क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज भी लोगों को बहुत भा रही है। इसकी कहानी देखने के बाद आप का दिमाग चकरा जाएगा, लेकिन अपनी जगह छोड़ने का मन नहीं करेगा।
Shweta Sharma: बोल्डनेस में उर्फी जावेद को टक्कर देती हैं श्वेता शर्मा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed