फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT Release This Week: 24 जून को लगेगा 'ग्रहण' और जी5 पर होगी 'धूप की दीवार', इस हफ्ते ओटीटी पर ये है खास

Tue, 22 Jun 2021 11:35 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 22 Jun 2021 11:35 AM IST
विज्ञापन
OTT Release This Week: Netflix ZEE5 Amazon Prime Disney plus hotstar series and movies list
इस हफ्ते ओटीटी पर ये है खास - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते देशभर के सिनेमाघर बंद पड़े है। यही वजह हैं कि बड़े स्टार्स भी अब डिजिटल प्लेटफार्म का रुख कर रहे है। लॉकडाउन की वजह से कई फिल्मों की रिलाज डेट टाल दी गई है और कई को ओटीटी पर रिलीज करने का एलान किया गया। मनोरंजन के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स काफी कारगर साबित हो रहे हैं। किसी भी तरह का कंटेट आप देखना चाहते हैं तो आपके लिए सीधा रास्ता है ओटीटी। पहले जहां देश में अमेजन और नेटफ्लिक्स जैसे विदेशी प्लेटफॉर्म्स का ही दबदबा था, वहीं, अब ओरिजनल कंटेंट के मामले में भारतीय प्लेटफॉर्म्स उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। आज एक दो नहीं बल्कि कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स मौजूद हैं। तो हर हफ्ते इन पर अलग-अलग तरह की फिल्में और सीरीज भी रिलीज होती रहती हैं।



ग्रहण 
इस हफ्ते डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 24 जून को रिलीज होने जा रही वेब सीरीज ग्रहण एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है।  इस सीरीज का ट्रेलर काफी रोमांचक है। 

OTT Release This Week: Netflix ZEE5 Amazon Prime Disney plus hotstar series and movies list
धूप की दीवार  - फोटो : सोशल मीडिया
धूप की दीवार 
धूप की दीवार के बारे में बात करते हुए, शैलजा केजरीवाल, चीफ क्रिएटिव ऑफिसर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स, जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने साझा किया, 'शो उन परिवारों की कहानी को दर्शाता है जो युद्ध के परिणामों का सामना करते हैं और उनके सामान्य संघर्षों और दुखों को उजागर करते हैं, चाहे वह सीमा के किसी भी तरफ हो। यह शो 25 जून 2021 से जी5 पर सभी वैश्विक बाजारों में स्ट्रीम होगा और जी5 के पाकिस्तानी शो के विशाल पुस्तकालय में एक महत्वपूर्ण एडिशन है।
 
OTT Release This Week: Netflix ZEE5 Amazon Prime Disney plus hotstar series and movies list
गुड ऑन पेपर  - फोटो : सोशल मीडिया
गुड ऑन पेपर 

गुड ऑन पेपर 23 जून को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।  यह रोमांटिक कॉमेडी में एक स्टैंड-अप कमेडियन की लव स्टोरी को दिखाया गया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
OTT Release This Week: Netflix ZEE5 Amazon Prime Disney plus hotstar series and movies list
द हाउस ऑफ फ्लावर्स - फोटो : सोशल मीडिया
द हाउस ऑफ फ्लावर्स
इस हफ्ते 23 मई नेटफ्लिक्स पर मैक्सिकन फिल्म सीरीज द हाउस ऑफ फ्लावर्स रिलीज होगी।  इस फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है, जिसमें बच्चे अपने पिता के हत्यारे का पता लगाने के लिए, खोजबीन करते हैं। 
विज्ञापन
OTT Release This Week: Netflix ZEE5 Amazon Prime Disney plus hotstar series and movies list
बिदिता बाग, मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रे
नेटफ्लिक्स ने शुक्रवार को रे का टीज़र जारी किया है, जिसमें इस एंथोलॉजी फ़िल्म की सभी कहानियों की झलक मिलती है। रे में मनोज बाजपेयी, केके मेनन, अली फ़ज़ल और हर्षवर्धन कपूर चार अलग-अलग कहानियों का प्रतिनिधित्व करेंगे। मनोज की कहानी का शीर्षक हंगामा है क्यों बरपा, केके मेनन की कहानी का शीर्षक बहरूपिया, अली फ़ज़ल की कहानी का फॉरगेट मी नॉट और हर्षवर्धन की कहानी का टाइटल स्पॉटलाइट है। यह फ़िल्म 25 जून को स्ट्रीम की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed