ओटीटी प्लेटफॉर्म आज के समय में आम आदमी की जिंदगी का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। लोगों के बीच में वेब सीरीज हो या फिर ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्में उसे लेकर बहुत ही क्रेज देखने को मिल रहा है। पहले ओटीटी पर अधिकतर वेब सीरीज देखने को मिलती थी, लेकिन जबसे कोरोना की वजह से सिनेमाघरों में ताला लगा था तबसे कई बड़ी-बड़ी फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही रिलीज की गई। अभी भी मेकर्स 50 प्रतिशत सिनेमाघर खुलने के बाद भी अपनी फिल्मों के साथ किसी भी तरह का रिस्क लेने के लिए तैयार नहीं हैं।
This Week OTT Releases: कोटा फैक्ट्री 2 से लेकर बर्ड्स ऑफ पैराडाइज तक, ये हैं इस हफ्ते की बेहतरीन पेशकश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटा फैक्ट्री 2
कोटा फैक्ट्री 2 का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। यह शो कोटा में सेट किया गया है जो देशभर में आईआईटी, मेडिकल छात्रों के लिए एक शिक्षा का केंद्र है। इस सीरीज की कहानी 16 वर्षीय लड़के वैभव के जीवन की कहानी को दर्शाती है, जोकि इटारसी कोटा से आता है। इस सीरीज में स्टूडेंट्स की जिंदगी के संस्थानों में प्रवेश पाने के लिए उनके संघर्ष को बड़ी ही खूबसूरती के साथ दर्शाया गया है। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर 24 सितम्बर को रिलीज होगी। इस सीरीज में जितेंद्र कुमार, अहसास चन्ना और मयूर मोरे मुख्य भूमिका में हैं।
मिडनाइट मास
मिडनाइट मास की कहानी छोटे से आइसोलेटेड आइसलैंड कम्यूनिटी पर आधारित है। ये तब शुरू होती है जब रिले नामक एक बदनाम युवक एक पुजारी के रूप में शहर लौटता है और उसके आने के बाद कुछ चमत्कारी घटनाएं होने लगती हैं। इस सीरीज में केट सीगल, जैच गिलफोर्ड, हामिश लिंकलेटर मुख्य भूमिका में हैं। ये वेब सीरीज 24 सितम्बर को रिलीज हो रही है।
बर्ड्स ऑफ पैराडाइज
यह एक अमेरिकी फिल्म है जो 2019 के उपन्यास 'ब्राइट बर्निंग स्टार्स' पर आधारित है। ये फिल्म अमेजन प्राइम पर 24 सितम्बर को रिलीज हो रही है और इसमें क्रिस्टीन फ्रोसेथ, डायना सिल्वर, जैकलीन बिसेट ने मुख्य भूमिका निभाई है। जबकि इस फिल्म का निर्देशन सारा अदीना स्मिथ ने किया है।
प्रॉमिसिंग यंग वुमन
इस फिल्म की कहानी कैरी मुलिगन की जिंदगी के आसपास घूमती है। जो एक दर्दनाक अतीत से प्रेतवाधित एक युवा महिला है। वह प्रतिशोध और माफी को हमेशा संतुलित करके चलती है। यह फिल्म एचबीओ मैक्स पर रिलीज होगी और साथ ही इसमें कैरी मुलिगन, बो बर्नहैम, एलिसन ब्री, क्लैंसी ब्राउन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।