फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT This Week: जासूस बन दर्शकों का मनोरंजन करेंगे अर्जुन रामपाल, जानें इस हफ्ते ओटीटी पर क्या होगा खास

Mon, 18 Apr 2022 01:54 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 18 Apr 2022 01:54 PM IST
विज्ञापन
OTT this week movies and web series coming on 21 and 22 april on netflix zee5 voot sonyLiv amazon prime video
इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में - फोटो : social media

सिनेमाघरों में जहां यश स्टारर 'केजीएफ चैप्टर 2' तहलका मचा रही है, वहीं ओटीटी 'लंदन फाइल्स' सहित चार फिल्में और वेब सीरीज आप सभी का मनोरंजन करने के लिए रिलीज हो रही हैं। यानी अप्रैल के गर्मी भरे दिनों में आपको मनोरंजन के लिए सिनेमाघरों तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी, आप घर पर आराम से बैठकर भी नई फिल्मों और सीरीज का लुत्फ उठा सकते हैं। आपकी मुश्किल को कम करने के लिए हमने आज आपके लिए इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की एक लिस्ट तैयार की है। आइए जानते हैं कि नेटफ्लिक्स, जी5 और सोनी लिव जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आपके लिए क्या खास है। पढ़िए...

OTT this week movies and web series coming on 21 and 22 april on netflix zee5 voot sonyLiv amazon prime video
लंदन फाइल्स - फोटो : सोशल मीडिया

सीरीज का नाम- लंदन फाइल्स
रिलीज डेट- 21 अप्रैल, 2022
प्लेटफॉर्म- वूट
'लंदन फाइल्स' छह भाषाओं में रिलीज होनी वाली एक वेब सीरीज है। इस क्राइम थ्रिलर सीरीज में अर्जुन रामपाल, पूरब कोहली, सपना पब्बी जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे। जासूस के किरदार में नजर आने वाले अर्जुन रामपाल उर्फ ओम सिंह, सीरीज में मामलों की जांच करते दिखाई देंगे। सीरीज में ट्विस्ट तब आता है जब अभिनेता तथ्यों की खोज में लंदन जा पहुंचते हैं। 

OTT this week movies and web series coming on 21 and 22 april on netflix zee5 voot sonyLiv amazon prime video
ओह माय डॉग - फोटो : social media

फिल्म का नाम- ओह माय डॉग
रिलीज डेट- 21 अप्रैल, 2022
प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो
'ओह माय डॉग' एक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन सरोव शनमुगम द्वारा किया गया है। फिल्म में अरुण विजय के साथ अर्णव विजय, विजयकुमार, महिमा नांबियार, विनोदिनी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
OTT this week movies and web series coming on 21 and 22 april on netflix zee5 voot sonyLiv amazon prime video
अनंथम - फोटो : social media

सीरीज का नाम- अनंथम
रिलीज डेट- 22 अप्रैल, 2022
प्लेटफॉर्म- जी5
'अनंथम' वेब सीरीज में अलग-अलग परिवारों की कहानियों को दिखाया गया है। यह परिवार आपस में अपने 'अनंथम' की वजह से जुड़े हुए हैं। सीरीज में प्रकाश राज और संपत राज मुख्य भूमिकाओं में हैं। 22 अप्रैल को रिलीज होने वाली इस सीरीज को आप तमिल भाषा में जी5 पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
OTT this week movies and web series coming on 21 and 22 april on netflix zee5 voot sonyLiv amazon prime video
अंताक्षरी - फोटो : social media

फिल्म का नाम- अंताक्षरी
रिलीज डेट- 22 अप्रैल, 2022
प्लेटफॉर्म- सोनी लिव
'अंताक्षरी' एक आगामी क्राइम थ्रिलर मलयालम फिल्म है, जो सोनी लिव पर जल्द ही स्ट्रीम की जाएगी। यह फिल्म इस साल की सबसे प्रत्याशित मलयालम फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में सज्जू कुरुप और सुधी कोप्पा मुख्य भूमिकाओं में हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed