सब्सक्राइब करें

Higest Paid OTT Actors : फिल्मों के साथ ही वेब सीरीज के यह अभिनेता भी लेते हैं करोड़ो में फीस, लिस्ट में शामिल कई बड़े नाम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 26 May 2022 06:20 PM IST
विज्ञापन
Panchayat 2: From Jitendra Kumar To Pankaj Tripathi Know about Fees Charged per web series by ott Indian Actors
jitendra kumar, pankaj tripathi - फोटो : social media

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों हर तरह के कंटेंट की भरमार है, जिसकी वजह से दर्शकों का झुकाव ओटीटी की तरफ हो रहा है। जहां बॉलीवुड में काम करने वाले कलाकार ओटीटी का रुख करने में झिझक नहीं रहे हैं, वहीं ओटीटी बहुत से एक्टर्स के लिए एक बड़ा माध्यम बनकर उभरा है। इन अभिनेताओं को ओटीटी के दम पर ही अपनी पहचान मिली है। इन कलाकारों को अपने हुनर के दम पर पहचान के साथ एक वेब सीरीज के लिए मोटी फीस भी मिलती है। आज हम आपको ऐसे ही एक्टर्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने ओटीटी पर नाम के साथ-साथ खूब पैसा भी कमाया है।

Panchayat 2: From Jitendra Kumar To Pankaj Tripathi Know about Fees Charged per web series by ott Indian Actors
पंकज त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

पंकज त्रिपाठी
ओटीटी की दुनिया की सबसे पॉपुलर वेब सीरीज में से एक 'मिर्जापुर' के हर एक सीजन ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया है। यह उन वेब सीरीजों में से है, जिसका इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार 'मिर्जापुर 2' के लिए पंकज त्रिपाठी ने 10 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। इसकी सफलता के बाद उन्होंने 'सेक्रेड गेम्स 2' के लिए 12 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। 

Panchayat 2: From Jitendra Kumar To Pankaj Tripathi Know about Fees Charged per web series by ott Indian Actors
अली फजल - फोटो : Instagram

अली फजल 
बॉलीवुड की फिल्मों में नजर आने वाले अभिनेता अली फजल ने वेब सीरीज 'मिर्जापुर' से अभिनय की दुनिया में अलग पहचान बनाई है। सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार अली फजल ने सीरीज के हर एपिसोड के लिए करीब 12 लाख रुपये की फीस चार्ज की है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Panchayat 2: From Jitendra Kumar To Pankaj Tripathi Know about Fees Charged per web series by ott Indian Actors
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ अली खान
बॉलीवुड कलाकार सैफ अली खान ने 'सेक्रेड गेम्स' के साथ ओटीटी की दुनिया पर कदम रखा था, जिसमें उन्होंने एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। यह सीरीज लोगों को इतनी पसंद आई थी कि इसके अब तक दो सीजन आ चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, सैफ ने हर सीजन के लिए 15 करोड़ चार्ज किए थे।

विज्ञापन
Panchayat 2: From Jitendra Kumar To Pankaj Tripathi Know about Fees Charged per web series by ott Indian Actors
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
अपने दमदार अभिनय के लिए बॉलीवुड में पहचाने जाने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन की धाक अब हॉलीवुड तक है। 'सेक्रेड गेम्स' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने दमदार अभिनय के लिए खूब तारीफें बटोरी थीं। उन्होंने 'सीजन 2' के लिए 10 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed