{"_id":"62905fa4ebcb6b1198783af5","slug":"panchayat-2-prahlad-pandey-aka-faisal-malik-know-about-his-struggle-and-success-story-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Panchayat 2: प्रयागराज के रहने वाले हैं फुलेरा के ‘प्रह्लाद चा’, जिन्होंने अपने अभिनय से फूंकी ‘पंचायत 2’ में जान","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Panchayat 2: प्रयागराज के रहने वाले हैं फुलेरा के ‘प्रह्लाद चा’, जिन्होंने अपने अभिनय से फूंकी ‘पंचायत 2’ में जान
अमेजन प्राइम की वेब सीरीज ‘पंचायत 2’ को लोगों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। गांव की मिट्टी की सोंधी सी खुशबू का एहसास कराती इस सीरीज के हर किरदार से लोग खुद को जुड़ा हुआ महसूस कर रहे हैं। हर सीरीज में ऐसा कोई किरदार जरूर होता है, जो आपके दिलों में बस जाता है। ‘पंचायत 2’ का एक ऐसा ही किरदार है प्रह्लाद पांडे। गांव के उपप्रधान प्रह्लाद पांडे का किरदार फैसल मलिक ने निभाया है। सीरीज में उनके किरदार का हर रंग देखने को मिला है। पूरी सीरीज में अपने किरदार से सभी को हंसने वाले प्रह्लाद चा, अंत में सबको रुला देते हैं। अपने अभिनय से फैसल मलिक ने ‘पंचायत 2’ में जान फूंक दी है।
2 of 4
फैसल मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रह्लाद पांडे का किरदार निभाने वाले फैसल मलिक प्रयागराज के रहने वाले हैं। फैजल मलिक ने अभिनय की दुनिया में आने से पहले निजी जिंदगी में बहुत दुख झेले थे। जब वह नौंवी कक्षा में पढ़ते थे तो उनके छोटे भाई की किडनी संबंधी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। भाई की मौत का दुख अभी खत्म नहीं हुआ था कि उनकी बहन ने क्लास में फेल होने पर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद वह खुद को संभाल नहीं पाए और पांच साल बर्बाद कर दिए।
3 of 4
फैसल मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद वह बी.कॉम करने लखनऊ गए और फिर पिता के कहने पर एमबीए करने मुंबई आ गए। लेकिन जब वह मुंबई पहुंचे तो न उनके पास घर था और न ही नौकरी। ऐसे में न पढ़ाई हो पा रही थी और न ही गुजारा। उन्होंने टेप लगाने का काम किया और स्टेशन पर रातें गुजारी थीं। वह सारा पैसे खर्च कर चुके थे, पढ़ाई में उनका मन नहीं लग रहा था और लाइफ में क्या करना है इसका भी पता नहीं था। किसी ने उन्हें सलाह दी कि एक्टिंग में पैसा है, तो इसी में कोशिश करो। सिनेमा के प्रति प्यार के चलते उन्होंने फिल्मोग्राफी का कोर्स किया। कई सालों तक धक्के खाने के बाद आखिरकार उन्हें अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में एक पुलिसवाले का किरदार मिला। इस किरदार ने उन्हें एक पहचान दी और उनकी आगे की राह आसान हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फैजल मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद उनकी जिंदगी काफी बदल गई। कुछ शोज और फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने फैसला लिया कि वह अपनी कंपनी खोलेंगे। वह 'हमारी फिल्म कंपनी' के नाम से एक प्रोडक्शन कंपनी चलाते हैं। अपनी कंपनी के बैनर तले उन्होंने कई फिल्में और टीवी शोज प्रोड्यूस किए हैं। उन्होंने कंगना रणौत की फिल्म 'रिवॉल्वर रानी', 'मैं और चार्ल्स' और 'सात उच्चके' जैसी फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। वह पत्नी कुमुद शाही के साथ विभिन्न ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए कॉन्टेंट बनाते हैं। एक बार फैसल ने बताया था कि लोग उनका चेहरा देख कर डर जाते थे। उन्हें काला और मोटा होने की वजह से काम नहीं मिलता था। वहीं, अब वह इस फिल्मी दुनिया में अपने लिए एक खास जगह बना चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।