फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT Stars: आदर्श गौरव से प्रतीक गांधी तक, वो सितारे जिनकी काबिलियत को ओटीटी से मिली असली पहचान

Fri, 19 Nov 2021 10:45 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 19 Nov 2021 10:45 AM IST
विज्ञापन
Pratik gandhi to adarsh gaurav these stars gained popularity from ott platforms netflix amazon prime video zee5 disney plus hotstar through web series
जयदीप अहलावत, आदर्श गौरव, अभिषेक बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

जमाना बदल रहा है तो लोगों के मनोरंजन को देखने और पसंद करने का नजरिया भी बदल रहा है। पहले जहां मनोरंजन सिर्फ सिनेमाघरों तक सीमित था तो वहीं अब यह लोगों के फोन तक पहुंच गया है। इन सबके बीच ओटीटी एक ऐसा प्लेटफॉर्म दर्शकों के सामने बड़ी पसंद के रूप में उभरा है। लॉकडाउन के चलते जब सारे सिनेमाघर बंद थे तो एक ओटीटी ही था जिस पर फिल्में रिलीज हुईं और नई सीरीज दर्शकों के सामने आई। हालांकि इससे सिर्फ दर्शकों की ही फायदा नहीं मिला बल्कि ओटीटी पर नजर आने वाले सितारों को भी जबरदस्त फायदा मिला है।

यह हैं ओटीटी के चमकते सितारे

बहुत से सितारे ऐसे हैं जो बॉलीवुड में बड़े पर्दे पर नजर आने के कारण शायद कहीं दब जाते लेकिन ओटीटी ने उन्हें एक बड़े सितारे के रूप में दर्शकों के सामने पेश कर दिया और उनके करियर में भी चार चांद लगा दिए। तो चलिए आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में जिन्हें ओटीटी का कारण दर्शकों के बीच अलग पहचान मिली।

Pratik gandhi to adarsh gaurav these stars gained popularity from ott platforms netflix amazon prime video zee5 disney plus hotstar through web series
आदर्श गौरव - फोटो : आदर्श गौरव

आदर्श गौरव

आदर्श ने बहुत सी वेब सीरीज में काम किया और उनके काम को काफी पसंद भी किया गया। हालांकि उन्हें असली पहचान मिली फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' से। इस फिल्म में अपनी दमदार अदाकारी से उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव को कड़ी टक्कर दी। उनके अभिनय केलिए उन्हें बाफ्टा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नामांकन मिला। ओटीटी पर रिलीज इस फिल्म ने आदर्श गौरव को एक चमचमाता सितारा बना दिया। अब वह बहुत जल्द एप्पल टीवी सीरीज एक्सट्रैपोलेशन के साथ वैश्विक स्तर पर नजर आएंगे।

Pratik gandhi to adarsh gaurav these stars gained popularity from ott platforms netflix amazon prime video zee5 disney plus hotstar through web series
प्रतीक गांधी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
प्रतीक गांधी

प्रतीक ने बॉलीवुड की फिल्म लवयात्री और मित्रों में काम किया था लेकिन उनका नाम कोई नहीं जानता था। इसके बाद 'स्कैम 1992- द हर्षद मेहता' स्टोरी वेब सीरीज के बाद प्रतीक का नाम हर तरफ छा गया। इस सीरीज की सफलता ने प्रतीक के करियर में ऐसे चार चांद लगाए हैं कि आज उनके हाथ में बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pratik gandhi to adarsh gaurav these stars gained popularity from ott platforms netflix amazon prime video zee5 disney plus hotstar through web series
अमित साध - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अमित साध

अमित का नाम उन सितारों में शामिल हैं जिन्हें बड़े पर्दे पर देखा तो कई बार गया लेकिन उनकी योग्यता की पहचान ओटीटी से हुई। अमित साध ने ओटीटी के माध्यम से जबरदस्त सफलता हासिल की। उन्होंने वेब सीरीज 'ब्रीद- इनटू द शैडो' के अलावा 'अवरोध- द सीज विदिन' और 'जीत की जिद' से खूब नाम कमाया।

विज्ञापन
Pratik gandhi to adarsh gaurav these stars gained popularity from ott platforms netflix amazon prime video zee5 disney plus hotstar through web series
अभिषेक बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी को दर्शकों ने स्त्री फिल्म में देखा था लेकिन राजकुमार और श्रद्धा के काम के आगे उन्हें वह पहचान नहीं मिली जिसके वह हकदार थे। कॉमेडी के अलावा गंभीर किरदार भी वह बखूबी निभा सकते हैं यह बात उन्होंने पाताल लोक वेब सीरीज से बता दी। इस शो के लिए ना ही वह सिर्फ अभिनेता थे बल्कि कास्टिंग डायरेक्टर भी थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed