फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Upcoming Web Series, TV shows and Movies For October 2021: 'रश्मि रॉकेट' से 'लिटिल थिंग्स' तक ये हैं रिलीज होने वाली फिल्में और सीरीज

Thu, 30 Sep 2021 04:15 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 30 Sep 2021 04:15 PM IST
विज्ञापन
rashmi rocket to little things these are the Upcoming Web Series, TV shows and Movies For October 2021
रश्मि रॉकेट, लिटिल थिंग्स - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले कुछ सालों में दर्शकों के बीच वेब सीरीज का क्रेज बढ़ा है। दरअसल वेब सीरीज में लोगों को टीवी शो से हटकर कंटेंट मिलते हैं और फिल्म वाला फील भी मिल जाता है। ऐसे में दर्शक वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। साथ ही अब कोरोना की लहर धीमी पड़ने से फिल्में भी एक के बाद एक रिलीज होने जा रही हैं। पिछले काफी समय से फिल्में और सीरीज सिर्फ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही थीं लेकिन थिएटर खुलने के बाद अब कई फिल्में ऐसी हैं जो बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है।



अक्तूबर में रिलीज हो रहीं हैं ये फिल्में और वेब सीरीज

वहीं कुछ फिल्मों के मेकर्स अभी भी रिस्क ना लेते हुए ओटीटी पर ही अपनी फिल्में और सीरीज रिलीज कर रहे हैं। अब अक्तूबर का महीना भी शुरू होने वाला है और सिनेमाप्रेमी ये जानने के लिए उत्सुक हैं कि उन्हें इस महीने कौन कौन सी फिल्में सीरीज और टीवी शो देखने को मिलेंगे। तो चलिए आपको देते हैं इस पूरे महीने की जानकारी।

rashmi rocket to little things these are the Upcoming Web Series, TV shows and Movies For October 2021
ब्रेक प्वाइंट - फोटो : सोशल मीडिया

Zee5 पर ब्रेक प्वाइंट सीरीज रिलीज हो रही है। यह सीरीज टेनिस लीजेंड्स लिएंडर पेस और महेश भूपति के ब्रेकअप की वजहों पर रोशनी डालेगी। नितेश तिवारी और अश्विनी अय्यर तिवारी की इस वेबसीरीज के सात एपिसोड प्रसारित होंगे। ये एक अक्तूबर को दर्शकों के सामने होगी।

rashmi rocket to little things these are the Upcoming Web Series, TV shows and Movies For October 2021
रश्मि रॉकेट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रश्मि रॉकेट

तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म रश्मि रॉकेट 15 अक्तूबर को जी5 पर ही रिलीज हो रही है।फिल्म ‘रश्मि रॉकेट’ छोटे से गांव की एख ऐसी युवती की कहानी है जिसे कुदरत की एक खास नेमत मिली हुई है। आकर्ष खुराना निर्देशित ये फिल्म नंदा पेरियासामी की लिखी एक कहानी पर आधारित बताई जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
rashmi rocket to little things these are the Upcoming Web Series, TV shows and Movies For October 2021
लिटिल थिंग्स  - फोटो : Social Media

लिटिल थिंग्स सीजन 4

लिटिल थिंग्स 4 भी जल्द रिलीज होने वाली है। इससे पहले इसके तीनों सीजन काफी पसंद किए गए थे, यही वजह है कि मेकर्स इसका चौथा सीजन लेकर आए हैं। ये सीरीज 15 अक्तूबर को  नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। 

विज्ञापन
rashmi rocket to little things these are the Upcoming Web Series, TV shows and Movies For October 2021
जामताड़ा 2 - फोटो : सोशल मीडिया

जामताड़ा सीजन 2

ऑनलाइन के जमाने में जहां लोगों को काफी सुविधाएं मिली हैं तो वहीं इसके चक्कर में अपराध भी काफी बढ़ गए हैं। इस सीरीज में दिखाया गया था कैसे फोन फ्रॉड के जरिए बच्चों को लूटा जाता है। इसकी कहानी दर्शकों को पसंद आई थी वहीं अब फैंस दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed