फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mai Netflix Trailer: बेटी के कातिलों का पता लगाने में दुनिया पलट देगी ये 'माई', घर की बहू ने संभाला बाहर का सबसे बड़ा मोर्चा

Thu, 24 Mar 2022 05:43 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Thu, 24 Mar 2022 05:43 PM IST
विज्ञापन
Mai Trailer Out Sakshi Tanwar Starrer Netflix Thriller Web Series Mai Trailer Released
माई वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

एक मध्यम वर्ग की पत्नी, मां और नर्स ने पहली बार एक ऐसी त्रासदी देखी जो उसकी दुनिया हमेशा के लिए बदल देती है। एक पल में, वह खुद को हिंसा, अपराध और शक्ति के चक्रव्यूह में फंसा हुआ पाती है। साक्षी तंवर माई है, उन्होंने एक नया अवतार (शील) धारण किया है, जो अपनी बेटी सुप्रिया की मौत के बारे में सच्चाई जानने के लिए कुछ भी कर सकती है। माई क्लीन स्लेट फिल्म्ज के कर्णेश शर्मा द्वारा निर्मित और अंशाई लाल व अतुल मोंगिया द्वारा निर्देशित एक क्राइम ड्रामा और थ्रिलर सीरीज है।







 



 
Mai Trailer Out Sakshi Tanwar Starrer Netflix Thriller Web Series Mai Trailer Released
माई वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

इस सीरीज में साक्षी तंवर के साथ विवेक मुशरान, वामिका गब्बी, अनंत विधात, राइमा सेन, अंकुर रतन, प्रशांत नारायण, वैभव राज गुप्ता और सीमा पाहवा शामिल हैं। इस सीरीज के माध्यम से निर्माता के तौर पर अतुल मोंगिया डेब्यू कर रहे हैं। ट्रेलर के लॉन्च के साथ, अतुल ने बताया कि कैसे उनके असल जीवन के अनुभवों ने उन्हें 'माई' बनाने और लिखने के लिए प्रेरित किया।

Mai Trailer Out Sakshi Tanwar Starrer Netflix Thriller Web Series Mai Trailer Released
माई वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

अतुल ने बताया- बचपन से, मेरी मां सुबह होने से पहले उठती हैं और रात तक मेहनत करती रहती थीं। कई साइड करियर में काम करते हुए उन्होंने अपना पूरा जीवन अपने परिवार के लिए जिया है। अतुल ने कहा ये भारतीय मांओं की खास विशेषता है। उन्होंने कहा- मेरी मां की तरह जीवन में कई उतार-चढ़ाव के बावजूद, माई भी अपने परिवार के बाहर की दुनिया को छोड़कर अपनी पवित्रता बनाए रखती है। लेकिन, क्या हो जब उसका अस्तित्व एक भयावह परिस्थिति के साथ उस रास्ते को पार कर जाए?!

विज्ञापन
विज्ञापन
Mai Trailer Out Sakshi Tanwar Starrer Netflix Thriller Web Series Mai Trailer Released
माई वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

इस सीरीज में चौधरी परिवार की कहानी है, जिसमें दो भाई हैं। दोनों अपने परिवार के साथ एक ही कॉलोनी में आस-पास के घरों में रहते हैं। शील छोटे भाई की पत्नी है। वह सिर्फ अपने परिवार के लिए जीती है और यह चाहती है कि उसका परिवार अच्छे से चलता रहे। हालांकि दुर्भाग्य से वह अपराध की दुनिया में चली जाती है। उसके बाद ये सीरीज असामान्य रूप से ड्रामैटिक हो जाती है। हालांकि सीरीज के शुरुआत में वह बिल्कुल मेरी और आपकी मां की तरह विनम्र और सरल बनी हैं। माई असल में लोकप्रिय भारतीय टेलीविजन और हिंदी सिनेमा की घरेलू, देखभाल करने वाली पारंपरिक भारतीय मां की तरह है। जिसे सिस्टम से लड़ने के लिए मजबूर किया जाता है। 

विज्ञापन
Mai Trailer Out Sakshi Tanwar Starrer Netflix Thriller Web Series Mai Trailer Released
कर्णेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

माई 15 अप्रैल 2022 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। सीरीज के बारे में बात करते हुए निर्माता कर्णेश शर्मा ने कहा, 'हम नेटफ्लिक्स के माध्यम से इस कहानी को दुनिया के सामने लाने के लिए उत्साहित हैं, जो पहले 'बुलबुल' और अब माई के लिए हमारे बहुत अच्छे पार्टनर रहे हैं। उन्होंने बताया- माई एक मजबूत मां की एक मनोरंजक लेकिन भावनात्मक कहानी है। शील एक ऐसा किरदार है, जिसके कई रुप हैं। वह अपनी बेटी की मौत का बदला लेने के लिए हर किसी से लड़ती है। माई के माध्यम से दर्शकों को एक बहुत ही अच्छी कहानी देखने को मिलेगी, जो ट्विस्ट और टर्न से भरी हुई है। ये दर्शाती है कि प्यार और सच्चाई की तलाश में एक मां कहां तक जा सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed