{"_id":"6263a03473145b00a3005119","slug":"shilpa-shetty-joins-rohit-shetty-s-indian-police-force-with-sidharth-malhotra-amazon-prime-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Police Force: सिद्धार्थ मल्होत्रा का साथ देंगी शिल्पा शेट्टी, रोहित शेट्टी के कॉप ड्रामा में हुईं शामिल","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Indian Police Force: सिद्धार्थ मल्होत्रा का साथ देंगी शिल्पा शेट्टी, रोहित शेट्टी के कॉप ड्रामा में हुईं शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:16 PM IST
सार
रोहित अमेजन प्राइम के साथ भारत की सबसे बड़ी एक्शन सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' बनाने वाले हैं। अब इस सीरीज के साथ शिल्पा शेट्टी का नाम भी जुड़ गया है, वह भी शो में पुलिस का किरदार निभाने वाली हैं।
विज्ञापन
1 of 4
इंडियन पुलिस फोर्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रोहित शेट्टी ने हाल ही में अपनी कॉप ड्रामा सीरीज का एलान किया था। रोहित अमेजन प्राइम के साथ भारत की सबसे बड़ी एक्शन सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' बना रहे हैं। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा पुलिस वाले की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं, अब इस सीरीज के साथ शिल्पा शेट्टी का नाम भी जुड़ गया है, वह भी सीरीज में पुलिस वाली का किरदार निभाने वाली हैं।
2 of 4
सिद्धार्थ मल्होत्रा , रोहित शेट्टी
- फोटो : social media
हाल ही में रोहित शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी पहली वेब सीरीज का एलान किया था। इसके साथ ही सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक झलक भी दिखाई थी, जो रोहित के कॉप ड्रामा में प्रवेश कर रहे थे। सीरीज की शूटिंग चल रही है। अब शिल्पा शेट्टी को भी इसका हिस्सा बना लिया गया है। अमेजन प्राइम ने शिल्पा शेट्टी के फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि जब हम कहते हैं कि वह फोर्स है, तो वह है। 'इंडियन पुलिस फोर्स' में शानदार शिल्पा शेट्टी का स्वागत है। अभी तो सफर बस शुरू हुआ है।
अजय देवगन, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार के साथ ब्लॉकबस्टर कॉप एक्शन फिल्में बनाने के बाद रोहित शेट्टी वेब सीरीज बना रहे हैं। अब वह इस वेब सीरीज में एक्शन और धमाल मचाते नजर आएंगे। इससे पहले आई रोहित की फिल्म 'सूर्यवंशी' को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। वहीं, अब उन्हें 'इंडियन पुलिस फोर्स' का इंतजार है। फिलहाल वेब सीरीज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, रोहित शेट्टी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें सीरीज की मेकिंग को करीब से दिखाया था, जिसमें पूरी टीम इसके लिए मेहनत करती नजर आ रही थी।
सिद्धार्थ मल्होत्रा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'मिशन मजनू', 'थैंक गॉड' और 'योद्धा' में नजर आएंगे। वहीं, शिल्पा शेट्टी हाल ही में 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में नजर आई थीं। इससे पहले वह 2021 में आई 'हंगामा 2' में नजर आई थीं और इस साल वह फिल्म 'निक्कमा' में भी नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।