फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओटीटी: सिद्धार्थ मल्होत्रा से पहले इन 10 कलाकारों ने निभाया धाकड़ पुलिस अफसर का रोल, इनकी वेब सीरीज देख आ जाएगा मजा

Fri, 22 Apr 2022 11:26 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 22 Apr 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Web Series Based On Cops Raveena Tandon to Mohit Raina, these 10 actors and actresses played the role of a police officer in hindi web series
Web Series Based On Cops - फोटो : सोशल मीडिया

दर्शकों ने फिल्मों में धाकड़ पुलिस अधिकारी के रूप में कई अभिनेताओं को देखा है, जिसमें सलमान खान यानी चुलबुल पांडे काफी पॉपुलर हैं। लेकिन अब वेब सीरीज की दुनिया में भी जांबाज पुलिस अफसर मौजूद हैं। मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी ने ओटीटी की दुनिया में रख दिया है और वह अपनी पहली वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ लेकर आ रहे हैं, जिसके जरिए रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में सिद्धार्थ मल्होत्रा भी शामिल हो गए हैं। सिद्धार्थ इस सीरीज में एक पुलिस अफसर की भूमिका में जबरदस्त एक्शन करते दिखाई देंगे। हालांकि, सिद्धार्थ मल्होत्रा से पहले कई स्टार्स वेब सीरीज में पुलिस अफसर का किरदार निभाकर धमाल मचा चुके हैं। आइए आपको उन सितारों के नाम बताते हैं।

Web Series Based On Cops Raveena Tandon to Mohit Raina, these 10 actors and actresses played the role of a police officer in hindi web series
अरण्यक - फोटो : सोशल मीडिया

रवीना टंडन
वेब सीरीज- आरण्यक

रवीना टंडन इन दिनों अपनी फिल्म ‘केजीएफ 2’ की सफलता के लिए खुश हैं लेकिन इससे पहले वह वेब सीरीज ‘आरण्यक’ में एक दमदार पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आई थीं, जो कानून तोड़ने वालों की कमर तोड़ने का काम करती है। रवीना के किरदार का नाम इंस्पेक्टर कस्तूरी डोगरा था। सीरीज में अभिनेत्री ने अपनी एक्टिंग से खूब वाहवाही लूटी। अभिनेत्री की ये वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर है।

Web Series Based On Cops Raveena Tandon to Mohit Raina, these 10 actors and actresses played the role of a police officer in hindi web series
saif ali khan - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ अली खान
वेब सीरीज- सेक्रेड गेम्स

सैफ अली खान फिल्मों के साथ-साथ वेब सीरीज में भी नजर आते है। उन्होंने चर्चित वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में पुलिस अफसर का किरदार निभाया था, जिसमें उनके काम को खूब पसंद किया गया। सीरीज में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं। ये सीरीज आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Web Series Based On Cops Raveena Tandon to Mohit Raina, these 10 actors and actresses played the role of a police officer in hindi web series
शेफाली शाह - फोटो : amar ujala, mumbai

शेफाली शाह
वेब सीरीज- दिल्ली क्राइम

शेफाली शाह को भी अपने कॉप किरदार के लिए खूब तारीफ हासिल हुई थी। उन्होंने वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ में डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी का दमदार किरदार निभाया था। सीरीज में साल 2012 में हुए दिल्ली गैंगरेप और हत्या की कहानी की दिखाया गया है। यह सीरीज भी नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

विज्ञापन
Web Series Based On Cops Raveena Tandon to Mohit Raina, these 10 actors and actresses played the role of a police officer in hindi web series
भौकाल - फोटो : सोशल मीडिया

मोहित रैना
वेब सीरीज- भौकाल

मोहित रैना के बिना ये लिस्ट कभी पूरी नहीं हो सकती। उन्होंने एम एक्स प्लेयर की वेब सीरीज 'भौकाल' में जांबाज आईपीएस अधिकारी नवनीत सिकेरा का किरदार निभाया था और उनके इस किरदार को खूब पसंद किया गया। सीरीज के दो सीजन अब तक आ चुके हैं। इस सीरीज में मुजफ्फरनगर की कहानी है, जिसे अपराध की राजधानी कहा जाता है। अब कैसे नवनीत सिकेरा इस शहर को साफ करते हैं, ये आप सीरीज में देख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed