{"_id":"60acd6abccf78f55b26bf575","slug":"the-family-man-2-controversy-tamil-nadu-minister-seeks-ban-raj-and-dk-manoj-bajpayee-samantha-akkineni-amazon-prime-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Family Man 2: वेब सीरीज के खिलाफ तमिलनाडु के मंत्री ने संभाला मोर्चा, ओटीटी ने नहीं तोड़ी चुप्पी","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
The Family Man 2: वेब सीरीज के खिलाफ तमिलनाडु के मंत्री ने संभाला मोर्चा, ओटीटी ने नहीं तोड़ी चुप्पी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 25 May 2021 04:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
The Family Man 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्राइम वीडियो की अगले महीने रिलीज होने वाली वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ के ट्रेलर में कुछ तमिल किरदारों को आतंकवादी और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी का करीबी बताए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। तमिलनाडु सरकार ने इस बारे में केंद्र को पत्र लिखकर सीरीज पर रोक लगाने की मांग की है। इतना सब हंगामा मचने के बाद सीरीज के निर्देशकों राज और डीके ने मंगलवार को एक बयान जारी किया है।
‘द फैमिली मैन 2’ के विवाद ने पकड़ा तूल
छह दिन पहले जब पहली बार सोशल मीडिया पर हैशटैग ‘फैमिली मैन 2 अगेंस्ट तमिल्स’ ट्रेंड हुआ था तो ‘अमर उजाला’ ने तुरंत इस बारे में प्राइम वीडियो से कोई आधिकारिक टिप्पणी की गुजारिश की थी। लेकिन, कंपनी की प्रवक्ता ने इसके बाद से लेकर अब तक न तो कोई बयान जारी किया है और न ही इस बारे में कुछ कहने की ही जरूरत समझी है। मामला अब तूल पकड़ चुका है और देश के एक राज्य की सरकार के बीच में आ खड़े होने से इस सीरीज का पटरी से उतरने की आशंका होने लगी है।
2 of 5
द फैमिली मैन 2ः मनोज बाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
19 मई को जब वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ तो लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा साउथ की सुपर स्टार रहीं समांथा अक्किनेनी पर ही गया। सीरीज में वह एक तमिल विद्रोही बनी हैं। ट्रेलर से आभास मिलता है कि सीरीज तमिल विद्रोहियों के आईएसआई के संपर्क में आने के बाद की कहानी है। मंगलवार को जारी एक बयान में सीरीज के निर्देशक राज और डीके कह रहे हैं कि बिना सीरीज देखे किसी को इस बारे में धारणा नहीं बनानी चाहिए।
3 of 5
सांसद वाइको, द फैमिली मैन 2
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते बुधवार से सुलग रही ये चिंगारी सोमवार को तब फैली जब तमिलनाडु के कद्दावर नेता वाइको ने इस बारे में केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिख दिया। वह राज्यसभा सदस्य भी हैं और एमडीएमके के बड़े नेता भी। वाइको ने पत्र में सीरीज को लेकर तमिलनाडु में पनप रहे गुस्से की तरफ ध्यान दिलाया गया और हालात बिगड़ने की आशंका भी जताई गई। तमिलनाडु में इस सीरीज का हर तरफ विरोध हो रहा है और अब तक देश में ओटीटी के लिए बने विनयमों को लागू करने की व्यवस्था भी सुचारू ढंग से काम करना नहीं शुरू कर पाई है, जहां लोग इसकी शिकायत कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
द फैमिली मैन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वाइको के बाद वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ के खिलाफ सबसे बड़ा झंडा तमिलनाडु से राज्य सरकार में आईटी मंत्री टी मनो थंगराजन ने उठा लिया है। अपनी सरकार की तरफ से केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री को पत्र लिखते हुए थंगराज ने कहा है कि ये सीरीज तमिल संस्कृति और विस्तार को गलत और आपत्तिजनक तरीके से प्रदर्शित कर रही है। उन्होंने कहा कि ये सीरीज तमिल सेनानियों को श्रीलंका संघर्ष में सही स्थान नहीं देती दिख रही।
विज्ञापन
5 of 5
द फैमिली मैन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मामला अब केंद्र बनाम राज्य का बन चुका है। तमिलनाडु में हाल ही में डीएमके की सरकार बनी है। एम के स्टालिन वहां मुख्यमंत्री हैं। और, उनकी सरकार नहीं चाहती कि केंद्र सरकार इस सीरीज के देश में प्रसारण की अनुमति दे। प्राइम वीडियो इस बारे में अब भी चुप है। सीरीज के निर्देशक जो कह रहे हैं, वही बात सीरीज के कलाकार भी अपने सोशल मीडिया पर दोहराते जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।