फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

This Week On OTT: वैलेंटाइंस वीक में देखिए ये प्रेम कहानियां, नेटफ्लिक्स पर आएगी विदेशी ‘लैला मजनू’

Mon, 08 Feb 2021 05:41 PM IST
शुभांगी गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Mon, 08 Feb 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
This Week On OTT: Enjoy Valentines Week with these New Web Series
इस हफ्ते ओटीटी पर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रविवार से वैलेंटाइंस वीक शुरू हो गया है। वैलेंटाइंस डे तक ये सात दिन प्रेम से भरे होंगे इसलिए इस हफ्ते को ध्यान में रखते हुए ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने भी अपनी तैयारी प्रेम भरी ही की है। इस हफ्ते ओटीटी पर प्यार और उसके बीच होने वाली तकरार की भरमार रहेगी। अलग-अलग भाषाओं की फिल्में और वेब सीरीजें आपके मनोरंजन के लिए बिल्कुल तैयार हैं। काल कोरोना का चल रहा है इसलिए बाहर थोड़ी सख्ती हो सकती है। लेकिन, अपने घरों में रहकर क्राइम ड्रामा कॉमेडी समेत इन प्रेम कहानियों का आनंद लिया जा सकता है।

This Week On OTT: Enjoy Valentines Week with these New Web Series
सीक्रेट्स ऑफ सिनौली- डिस्कवरी ऑफ द सेंचुरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

9 फरवरी
हफ्ते के मनोरंजन की शुरुआत होने जा रही है डिस्कवरी प्लस पर प्रसारित होने वाली एक डॉक्यूमेंट्री 'सीक्रेट्स ऑफ सिनौली- डिस्कवरी ऑफ द सेंचुरी' से। जैसा कि शीर्षक से पता चलता है इस डॉक्यूमेंट्री में उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के पास सिनौली में की गई देश के इतिहास की एक महत्वपूर्ण खोज को दिखाया जाएगा। इस डॉक्यूमेंट्री का निर्माण किया है मशहूर फिल्मकार नीरज पांडे ने और इसके सूत्रधार हैं दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी।

This Week On OTT: Enjoy Valentines Week with these New Web Series
न्यूज ऑफ द वर्ल्ड - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

10 फरवरी 
बुधवार का दिन नेटफ्लिक्स के ही नाम रहेगा। इस प्लेटफॉर्म पर हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता टॉम हैंक्स की एक ड्रामा फिल्म 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' प्रीमियर होगी जो पिछले महीने सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसी प्लेटफॉर्म पर एक कॉमेडी क्राइम एक्शन ओरिजिनल फिल्म 'द मिसएडवेंचर्स ऑफ हेडी एंड कोकमैन' भी रिलीज होगी जो मूल रूप से फ्रांसीसी भाषा में है। इसी के साथ नेटफ्लिक्स एक ओरिजिनल क्राइम डॉक्यूमेंट्री 'क्राइम सीन- द वैनिशिंग एट द सेसिल होटल' का भी प्रीमियर करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
This Week On OTT: Enjoy Valentines Week with these New Web Series
कैपिटानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

11 फरवरी 
बृहस्पतिवार को भी नेटफ्लिक्स का ही बोलबाला है। इस प्लेटफॉर्म पर एक क्राइम ड्रामा टीवी सीरीज 'कैपिटानी' रिलीज होगी जो पहले से ही वर्ष 2019 में टीवी पर प्रसारित हो चुकी है। यह टीवी सीरीज एक पुलिस इंस्पेक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है जो लक्जमबर्ग गांव में एक 15 साल की लड़की की मौत की छानबीन करता है। यह ऐसा गांव है जहां हर एक व्यक्ति बातों को राज रखने की कोशिश करता है। इसके अलावा नेटफ्लिक्स स्वीडिश भाषा में एक ओरिजिनल थ्रिलर फिल्म 'रेड डॉट' भी रिलीज करेगा।

विज्ञापन
This Week On OTT: Enjoy Valentines Week with these New Web Series
लैला मजनू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

11 फरवरी 
सप्ताह प्रेमियों का है इसलिए नेटफ्लिक्स ने इंडोनेशियन भाषा की एक ओरिजिनल फिल्म 'लैला मजनू' भी रिलीज करने का फैसला किया है। यह एक इंडोनेशिया स्कॉलर लैला की कहानी है जो अजरबैजान में एक लड़के समीर से प्रेम करने लगती है। हालांकि, इन दोनों के प्रेम के बीच दीवार खड़ी है अरेंज मैरिज की। इसी दिन एक और प्रेम कहानी 'स्क्वायर्ड लव' के रूप में इस प्लेटफॉर्म का हिस्सा बनेगी। मूल रूप से पोलिश भाषा में बनी यह फिल्म एक दिल फेक आशिक की कहानी है जो दो रूपों वाली एक ही महिला से प्रेम करने लगता है और दोनों में अपना विकल्प खोजता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed