फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

This Week On OTT: ओटीटी पर हॉरर फिल्मों और सीरीज का मेला, जी5 पर दिखेगा बिजॉय नांबियार का 'तैश'

Tue, 27 Oct 2020 09:15 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 27 Oct 2020 09:15 AM IST
विज्ञापन
This Week On OTT Mohabbatein Blood Of Zeus Nobody Sleeps In Woods Tonight Bullet Chhalaang Taish
इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्में - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भारत की तरह अमेरिका में भी त्योहारी मौसम शुरू हो चुका है। 31 अक्तूबर को हैलोवीन डे से लेकर 25 दिसंबर के क्रिसमस डे तक ओटीटी पर तमाम नई और दिलचस्प मनोरंजक सामग्री पेश होने वाली है। तैयारी देसी ओटीटी की भी कम नहीं है। इस हफ्ते एक तरफ जहां वरिष्ठ अभिनेत्री शबाना आजमी की फिल्म 'काली खुही' आपको डराने की कोशिश करेंगी। वहीं, दूसरी तरफ करिश्मा तन्ना और सनी लियोनी अपनी मादक अदाओं से आपको लुभाने की भी कोशिश करेंगी। आइए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन से प्लेटफॉर्म पर कौन सी सामग्री आपके लिए मौजूद रहेगी।

This Week On OTT Mohabbatein Blood Of Zeus Nobody Sleeps In Woods Tonight Bullet Chhalaang Taish
मोहब्बतें - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

27 अक्तूबर
देश में टीवी के दर्शक बहुत ज्यादा हैं इसलिए आज हम शुरुआत टीवी से ही करने वाले हैं। मंगलवार दोपहर 12 बजे जब आप अपनी टीवी खोलेंगे तो सोनी मैक्स पर प्रसारित हो रही होगी सुपरहिट फिल्म 'मोहब्बतें'। यहां आपको शाहरुख खान प्रेम करना सिखाएंगे जबकि अमिताभ बच्चन परंपरा, प्रतिष्ठा और अनुशासन का पाठ पढ़ाएंगे। इस ड्रामा फिल्म को अगर आप 12 बजे नहीं देख पाते हैं तो इसी फिल्म को आप सोनी मैक्स2 पर शाम सात बजे भी देख सकते हैं।

अब आते हैं ओटीटी पर। मंगलवार को नेटफ्लिक्स अपने अंग्रेजी भाषा में अपने तीन प्रोजेक्ट रिलीज करेगा। इनमें एक टीवी सीरीज 'सैरा कूपर- एवरीथिंग्स फाइन' है जो मजाकिया अंदाज में दुनिया के कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों जैसे; राजनीति, लिंगभेद, समुदाय आदि पर चर्चा करेगी। इसके अलावा दो एनीमेटेड वेब सीरीज 'चीको बोन बोन- मंकी विद ए टूलबेल्ट 4' और 'ब्लड ऑफ जीउस' हैं।

This Week On OTT Mohabbatein Blood Of Zeus Nobody Sleeps In Woods Tonight Bullet Chhalaang Taish
नो बड़ी स्लीप्स इन वूड्स टुनाइट - फोटो : मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला

28 अक्तूबर
बुधवार का दिन भी नेटफ्लिक्स के नाम ही है जो अंग्रेजी भाषा में ही अपने दो और टाइटल रिलीज कर रहा है। इनमें से एक फिल्म 'नोबडी स्लीप्स इन द वुड्स टुनाइट' है। यह नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल फिल्म नहीं है। इस साल मार्च में ही यह हॉरर फिल्म रिलीज हो चुकी है। जैसा कि फिल्म का शीर्षक है, इसकी कहानी में नौजवानों का एक समूह होता है जो पूरी तरह से आधुनिक तकनीक पर निर्भर है। तब उन्हें मौका मिलता है जंगल में एक खतरे का सामना करने का। जिसमें उनकी तकनीक कोई काम नहीं आती।

इसी दिन नेटफ्लिक्स अपनी ओरिजिनल फिल्म 'होलीडेट' भी रिलीज कर रहा है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसमें ल्यूक ब्रेसी और एम्मा रॉबर्ट्स मुख्य भूमिकाओं में है। जॉन व्हाइटसेल के निर्देशन में बनी इस फिल्म की अगर कहानी की बात करें तो छुट्टियों में अकेले वक्त बिताकर ऊब जाने वाले दो अजनबी लोग पूरे एक साल के लिए एक साथ वक्त बिताने का फैसला करते हैं। ऐसा करने का उनका मकसद सिर्फ इतना है कि हो सकता है कि इसी बीच उनके बीच भी कुछ असली भावनाएं पैदा हो जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
This Week On OTT Mohabbatein Blood Of Zeus Nobody Sleeps In Woods Tonight Bullet Chhalaang Taish
तैश - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

29 अक्तूबर
बृहस्पतिवार के दिन अकेला देसी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ही मुकाबले में है। इस दिन वह अपनी एक ओरिजिनल बदला लेने वाली कहानी पर आधारित ड्रामा फिल्म 'तैश' रिलीज करेगा। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसे काफी लोग पसंद भी कर रहे हैं। बिजॉय नांबियार ने इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बनाया था लेकिन सिनेमा में कोरोना वायरस के चलते फैली अव्यवस्था के कारण यह फिल्म अब जी5 पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, जिम सरभ, संजीदा शेख, सौरभ सचदेवा और हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
This Week On OTT Mohabbatein Blood Of Zeus Nobody Sleeps In Woods Tonight Bullet Chhalaang Taish
काली खुही - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

30 अक्तूबर - एक
इसके बाद है सिनेमा के मामले में सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाला दिन शुक्रवार। इस दिन नेटफ्लिक्स एक हिंदी हॉरर फिल्म 'काली खुही' रिलीज करेगा। इस फिल्म का निर्देशन किया है टेरी समुंद्र ने। इस फिल्म की कहानी एक 10 साल की बच्ची शिवांगी की है। इतनी कम उम्र होने के बावजूद उसे एक भटकती आत्मा से जूझना पड़ता है। आखिर उसे अपना परिवार भी तो बचाना है। इस फिल्म में शबाना आजमी, संजीदा शेख, रीवा अरोरा, सत्यदीप मिश्रा, आदि कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed