रूस-यूक्रेन के बीच जंग बढ़ती ही जा रही है। रूस ने परमाणु ट्रायड की तैयारी भी शुरू कर दी है। रूसी सेना ने खार्किव और कीव के बीच ओख्तिरका शहर के मिलिट्री बेस पर हमला किया है। इस हमले में 70 यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं। वहीं नवीन कुमार नाम के भारतीय छात्र की मौत हो गई है। दोनों देशों के बीच छिड़ी जंग में लोग बेहतरीन वॉर फिल्में सर्च कर रहे हैं और इसलिए आज हम आपके लिए 10 फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं जिसे आप इस परिस्थिति में ओटीटी पर बैठकर देख सकते हैं।
Russia-Ukraine war: यूक्रेन और रूस की लड़ाई के बीच इन वॉर फिल्मों की हो रही चर्चा, ओटीटी पर आज ही देख लें ये मूवीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 आवर्स: द सीक्रेट सोल्जर्स ऑफ बेन्गाजी
द सीक्रेट सोल्जर्स ऑफ बेन्गाजी साल 2016 में आई फिल्म को माइकल बे ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म उन 6 सुरक्षाकर्मियों को लेकर बनाई गई थी जो लिबिया के बेन्गाजी स्थित अमेरिकी राजनीतिक कम्पाउंड की हिफाजत करते हुए लड़े थे। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
हैकशॉ रिज
‘हैकशॉ रिज’ फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म को मेल गिब्सन ने डायरेक्ट किया था। 'हैकशॉ रिज' असल कहानी है अमेरिकी सैनिक डॉस की जिन्होंने जीवन में कभी हथियार नहीं चलाया लेकिन हर युद्ध में गए ताकि दूसरों की जानें बचा सकें। फिल्म एक ऐसे सैनिक की थी जो धार्मिक आदमी है और किसी की जान लेने को गलत मानता है। इस फिल्म को भी आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
लोन सर्वाइवर
लोन सर्वाइवर साल 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म को पीटर बर्ग ने निर्देशित किया था। ये फिल्म पैट्रिक रॉबिन्सन के साथ मार्कस लुट्रेल की साल 2007 में आई किताब पर आधारित थी। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
जीरो डार्क थर्टी
जीरो डार्क थर्टी साल 2012 में रिलीज हुई थी। ‘जीरो डार्क थर्टी’ में दो हेलीकॉप्टरों के ओसामा के घर में घुस कर किए गए हमले को बेहतरीन तरीके से पेश किया गया था। इसमें पाकिस्तान, अफगानिस्तान में अमेरिकी इंटेलिजेंस के काम करने के तरीके, उन पर खतरे आदि को दिखाया गया है। इसे आप प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर सकते हैं।