फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Free Ott Platforms: पैसे खर्च करने का नहीं है मन, तो ये हैं टॉप 5 ओटीटी प्लेटफॉर्म जहां फ्री में मिलता है कंटेंट

Mon, 25 Apr 2022 06:01 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Mon, 25 Apr 2022 06:01 PM IST
विज्ञापन
top five ott platform watch latest movies web series and tv shows for free
फ्री ओटीटी प्लेटफॉर्म - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में पिछले कुछ साल से ओटीटी प्लेटफॉर्म तेजी से पैर पसार रहा है। कोरोना वायरस की वजह से सिनेमाघरों का कारोबार भले ही सिमट कर रह गया हो, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिल रहा है। हालांकि पहले के समय लोगों के पास ये विकल्प नहीं था, तो उन्हें फिल्मों के लिए काफी लंबा इंतजार करने पड़ता था। अब तो तमाम ओटीटी प्लेटफॉर्म मौजूद हैं और उनपर कंटेट की भरमार है। वैसे तो ज्यादातर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पैसे चुकाकर कुछ भी देखा जा सकता है। लेकिन कुछ ओटीटी ऐसे भी हैं जहां आप मुफ्त में बढ़िया कंटेट देख सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही प्लेटफॉर्म के बारे में बताने जा रहे हैं।

top five ott platform watch latest movies web series and tv shows for free
वूट - फोटो : सोशल मीडिया

वूट
वैसे तो वूट के लिए लोग पैसे चुकाकर उसका सब्सक्रिप्शन लेते हैं और तब देखते हैं, लेकिन अगर आप वोडाफोन कस्टमर हैं तो आप उस सब्सक्रिप्शन के जरिए इसपर मुफ्त में कुछ भी देख सकते हैं।

top five ott platform watch latest movies web series and tv shows for free
जियो सिनेमा - फोटो : सोशल मीडिया

जियो सिनेमा
जियो सिनेमा पर आप वेब शो, टीवी शो और फिल्में आसानी से देख सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपके पास जियो का सिम होना जरूरी है। तब आपके लिए ये प्लेटफॉर्म पूरी तरह से फ्री है। इसपर आप कभी भी कुछ भी देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
top five ott platform watch latest movies web series and tv shows for free
एमएक्स प्लेयर - फोटो : सोशल मीडिया

एमएक्स प्लेयर
इस समय एमएक्स प्लेयर दर्शकों को बीच तेजी से अपनी पकड़ बना रहा है। इस पर देखने के लिए आपको क्राइम, रोमांस और थ्रिल यानि हर जोनर की फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज मिलेंगे। इसके लिए आपको किसी भी सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
top five ott platform watch latest movies web series and tv shows for free
सोनी लिव - फोटो : सोशल मीडिया

सोनी लिव
सोनी लिव क्राइम थ्रिलर देखने वालों की पहली पसंद है। ये सोनी चैनल से जुड़ा हुआ है इसलिए इसपर आप सोनी टीवी पर आने वाले हर प्रोग्राम को देख सकते हैं। इसकी स्ट्रीमिंग बिल्कुल फ्री है। हालांकि इसका पेड वर्जन भी उपलब्ध है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed