फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top 5 Horror Movies : खौफ से होना चाहते हैं रूबरू, तो देखें बॉलीवुड की ये 5 बेहतरीन हॉरर फिल्में

Sun, 20 Mar 2022 04:00 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Sun, 20 Mar 2022 04:00 PM IST
विज्ञापन
Watch these top 5 horror movies from Raaz to 1920 of bollywood this weekend on Ott Platform
टॉप पांच हॉरर मूवीज - फोटो : social media

बॉलीवुड लोगों के दिलों पर सालों से राज कर रहा है, इसकी हर फिल्म को लोग बड़ी दिलचस्पी से देखते हैं। लेकिन अगर बात बॉलीवुड की हॉरर फिल्मों की आ जाए तो लोग इनके लिए क्रेजी महसूस करते हैं। कई लोग इन हॉरर फिल्मों को देखना पसंद करते हैं, तो ऐसी ही कुछ रोंगटे खड़ी करने वाली फिल्मों की एक लिस्ट हमने तैयार की है। अगर आपने ये फिल्में अभी तक नहीं देखीं हैं तो आप इन्हें ओटीटी पर देखकर अपना वीकेंड थोड़ा और मनोरंजक बना सकते हैं। 

Watch these top 5 horror movies from Raaz to 1920 of bollywood this weekend on Ott Platform
वीराना - फोटो : social media

मूवी- वीराना 
ओटीटी प्लेटफॉर्म - अमेजन प्राइम वीडियो

1988 में आई फिल्म 'वीराना' को शायद ही कोई भूल पाया हो। इस फिल्म ने उस जमाने में लोगों के दिलों में खौफ पैदा कर दिया था। एक खूबसूरत लड़की जैस्मिन के रूप में खौफनाक भूतनी को पर्दे पर उतारने वाली इस फिल्म ने लोगों को डर का खूब एहसास कराया था। उस समय यह फिल्म डर का एक पर्या बन गई थी और आज भी इसे बॉलीवुड की मशहूर हॉरर फिल्मों में गिना जाता है। 


 
Watch these top 5 horror movies from Raaz to 1920 of bollywood this weekend on Ott Platform
1920 - फोटो : social media

मूवी - 1920
ओटीटी प्लेटफॉर्म - अमेजन प्राइम वीडियो
 
'1920' को बॉलीवुड की अबतक की बहतरीन हॉरर फिल्म कहना गलत नहीं होगा। 2008 में इस फिल्म ने लोगों के दिलों में हकीकत में डर का एहसास पैदा कर दिया था। इसके डरावने सीन्स को इतने परफेक्ट तरीके से फिल्माया गया था कि लोगों के फिल्म देखने के बाद सच में अपने पास किसी की मौजूदगी लगने लगी थी। इस फिल्म में लीड रोल में रजनीश दुग्गल और अदा शर्मा नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Watch these top 5 horror movies from Raaz to 1920 of bollywood this weekend on Ott Platform
वास्तु शास्त्र - फोटो : social media

मूवी- वास्तु शास्त्र 
ओटीटी प्लेटफॉर्म - एमएक्स प्लेयर

बॉलीवुड में रामगोपाल वर्मा हॉरर फिल्मों को बनाने के लिए काफी फेमस हैं और उनकी फिल्में सही में डर का डोज देने में कामयाब भी रहती हैं। उनके और सौरभ नारंग के निर्देशन में बनी 2004 की फिल्म 'वास्तु शास्त्र' ने भी लोगों को बखूबी डराया था। इस फिल्म को लोग अकेले देखने में डरते हैं। इस फिल्म में सुष्मिता सेन, पी राय चौधरी और जे चक्रवर्ती मुख्य भूमिका में थे।


 
विज्ञापन
Watch these top 5 horror movies from Raaz to 1920 of bollywood this weekend on Ott Platform
20 Years of Raaz - फोटो : इंस्टाग्राम

मूवी- राज 
ओटीटी प्लेटफॉर्म - अमेजन प्राइम वीडियो

बिपाशा बसु और डीनो मोरिया की जोड़ी के साथ 2002 में फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट ने बिग स्क्रींस पर ऐसा खौफ पैदा किया था कि लोग आज भी उन्हें 'राज' के लिए याद करते हैं। इस फिल्म ने लोगों के दिलों में जहां एक तरफ डर पैदा किया, वहीं दूसरी तरफ एक पत्नी का अपने पति की जान बचाने के लिए कुछ भी कर गुजरे का जजबा भी लोगों को बहुत पसंद आया था। यह इंडस्ट्री की बहतरीन फिल्मों में से एक है। यह फिल्म इतनी हिट हुई थी कि इसके तीन पार्ट्स और बनाए गए थे। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed