इंदौर में कभी पांवों में पन्नियां बांधकर स्कूल जाने वाले और ओवरसाइज निकर पहनने वाले जाकिर खान इन दिनों हिंदी में स्टैंड अप कॉमेडी देखने वालों के सुपरस्टार टाइप सेलेब्रिटी हैं। मंगलवार को जाकिर खान पर किस्मत फिर मेहरबान हुई है। एक बड़े ओटीटी के साथ उनकी चार शो की डील फाइनल हो गई है।
परदेसी ओटीटी के साथ जाकिर खान का हुआ एक्सक्लूसिव रिश्ता, फिर बोलने आ रहे 'चाचा विधायक हैं हमारे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसकी जानकारी देने के लिए जाकिर ने यूट्यूब पर एक वीडियो भी जारी किया है। भारत पाकिस्तान के मैच के दिन अपना पहला स्टेडियम में हुआ शो हक से सिंगल सोल्ड आउट करने वाले जाकिर खान ने इस शो के बाद कक्षा ग्यारहवीं और चाचा विधायक हैं हमारे से खासी शोहरत हासिल की है।
नए कॉमेडियन जब देश में तलाशे गए तो इस खोजबीन के दूसरे सीजन में जाकिर जज भी बने। खुद को जज करने वालों पर कॉमेडी करने वाले जाकिर ने दूसरों को जज किया और थोड़ा ज्यादा मशहूर हो गए। जाकिर खान की ये शोहरत अब एक विदेशी ओटीटी के पास पहुंच गई है। एक्सक्लूसिव डील बनकर। जाकिर इस ओटीटी के लिए चार नए शोज बनाने जा रहे है।
इन चार शोज में से एक तो होगा, चाचा विधायक है हमारे का सीजन 2। दूसरा होगा स्टैंड अप स्पेशल शो – तथास्तु। बाकी दो शोज के नाम अभी खुद जाकिर खान नहीं सोच पाए हैं। वह सोचकर ओटीटी वालों को बताएंगे। ओटीटी वाले ब्रेन स्टॉर्मिंग के बाद इस पर मुहर लगाएंगे। और, फिर इसके बारे में वह अपनी टीम के जरिए हमें जैसे ही बताएंगे, हम आपको भी बता देंगे।
जाकिर खान इन शोज को पाकर मंगलवार को काफी खुश दिखे। जाकिर खान ने कहा, ‘‘दुनियाभर के दर्शकों से इतने प्यार का मैं आभारी हूं। मेरे पहले स्टैण्ड-अप स्पेशल हक से सिंगल के रिलीज के बाद से इस ओटीटी के साथ मेरा जुड़ाव लगातार मजबूत हुआ है। मेरे अगले कुछ स्पेशल्स के साथ मैं इस भागीदारी को और मजबूत बनाकर और भारतीय कॉमेडी को दुनिया के 200 देशों में पहुंचा कर सचमुच रोमांचित हूं।’’ रोमांचित समझते हैं ना आप?
पढ़ें: बेहतरीन अभिनेत्री के अलावा पढ़ाई में भी अव्वल हैं अनुष्का, 12वीं क्लास में हासिल किए इतने प्रतिशत अंक