फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: 400 करोड़ के क्लब से एक कदम की दूरी पर कल्कि 2898 एडी, जानें चंदू चैंपियन-मुंजा का हाल

Thu, 04 Jul 2024 11:32 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 04 Jul 2024 11:32 AM IST
सार

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का जलवा देखने को मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। जबर्दस्त कमाई के साथ फिल्म धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। 

विज्ञापन
Wednesday Box Office Collection Kalki 2898 AD Munjya and Chandu Champion Film Total Earnings
मुंजा और कल्कि 2898 एडी - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' का जलवा देखने को मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़ रही है। जबर्दस्त कमाई के साथ फिल्म धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म के आने से सिनेमाघरों की रौनक वापस लौट आई है। इस फिल्म से पहले सिनेमाघरों में 'चंदू चैंपियन' और 'मुंजा' लगी हुई है। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए काफी मशक्कत कर रही हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं बुधवार को इन फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया...

Wednesday Box Office Collection Kalki 2898 AD Munjya and Chandu Champion Film Total Earnings
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कल्कि 2898 एडी

निर्देशक नाग अश्विन की 'कल्कि 2898 एडी' बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। कल्कि 2898 एडी में प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म अब जल्द ही 400 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। भारत में फिल्म ने 95.3 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। पहले शुक्रवार को फिल्म ने 57.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 

Wednesday Box Office Collection Kalki 2898 AD Munjya and Chandu Champion Film Total Earnings
'कल्कि 2898 एडी' में अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम

हालांकि वीकएंड पर यानी कि शनिवार को फिल्म ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली और 64.5 करोड़ की शानदार कमाई की थी। वहीं, रविवार को फिल्म ने रविवार को 88.2 करोड़ का कारोबार किया। प्रभास और दीपिका पादुकोण की कल्कि 2898 ने बुधवार यानी कि सातवें दिन 23.2 करोड़ रुपये की कमाई की। इसी के साथ ही इस फिल्म ने एक हफ्ते में 393.4 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Wednesday Box Office Collection Kalki 2898 AD Munjya and Chandu Champion Film Total Earnings
मुंज्या - फोटो : यूट्यब
मुंजा

हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'मुंजा' दर्शकों को काफी पसंद आई। फिल्म ने टिकट खिड़की पर शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म अब 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए संघर्ष कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट का तमगा हासिल कर चुकी है। शरवरी वाघ और अभय वर्मा अभिनीत फिल्म की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आई है। 'मुंजा' ने बुधवार यानी कि 27वें दिन 50 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ही फिल्म ने अब तक कुल 96.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। 

विज्ञापन
Wednesday Box Office Collection Kalki 2898 AD Munjya and Chandu Champion Film Total Earnings
चंदू चैंपियन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
चंदू चैंपियन

अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में असफल साबित हुई है। इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। फिल्म में कार्तिक आर्यन के अभिनय की खूब सराहना हुई इसके बाद भी ये कमाई अच्छी नहीं कर सकी है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करते हुए दिखाई दे रही है। चंदू चैंपियन ने 20वें दिन महज चार लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 59.96 करोड़ रुपये हो गई है। 

Anant-Radhika Wedding: अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करने पहुंचे जस्टिन बीबर, पॉप सिंगर के साथ सजेगी शाम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed