फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

What is IRaH: क्या हो अगर मरने से पहले आप अपना एआई संस्करण बनवा सकें, समझिए क्या है पूरा मामला?

Fri, 22 Mar 2024 07:12 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Fri, 22 Mar 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
What is IRah Rohit Roy Karishma Kotak Rajesh Sharma sci fi film IRaH trailer launch based on AI technology
'आईआरएएच' ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एआई यानी आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस (कृत्रिम मेधा) पर हॉलीवुड में तमाम फिल्में बनी हैं। नए गानों को पुराने मशहूर गायकों की आवाज में गवाने के प्रयोग भी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब हो रहे हैं। संगीतकार ए आर रहमान ने इसके दो कदम आगे जाकर अपने नए मूल गानों को ही दिवंगत प्रसिद्ध गायकों की आवाज में रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया है। लेकिन, क्या हो अगर कोई जीते जी अपना पूरा का पूरा एआई संस्करण ही बनवा ले और जब वह गुजर जाए तो उसके बाद भी अपने इस संस्करण के जरिये अपने करीबियों के बीच बना रहे?

What is IRah Rohit Roy Karishma Kotak Rajesh Sharma sci fi film IRaH trailer launch based on AI technology
'आईआरएएच' ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस काल्पनिक स्थिति पर बनी है फिल्म ‘इरा’ यानी ‘आईआरएएच’। अपनी इस फिल्म को लेकर अभिनेता रोहित बोस रॉय काफी उत्साहित है। शुक्रवार को इस फिल्म का ट्रेलर मुंबई में लांच हुआ। इस अवसर पर फिल्म में खास किरदार निभा रहे अभिनेता रोहित बोस रॉय ने कहा कि हिंदी फिल्मों में उन्हें कभी गंभीरता से नहीं लिया गया। फिल्म 'आईआरएएच' एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तकनीक पर आधारित है।
IPL 2024: आईपीएल 2024 में चलेगा एआर रहमान-सोनू निगम के सुरों का जादू, बड़े मियां छोटे मियां ने किया धमाल

What is IRah Rohit Roy Karishma Kotak Rajesh Sharma sci fi film IRaH trailer launch based on AI technology
'आईआरएएच' ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म के ट्रेलर लांच के दौरान अभिनेता रोहित बोस रॉय ने कहा, 'यह तकनीक न्यूक्लियर बम से भी ज्यादा खतरनाक है क्योंकि न्यूक्लियर बम जहां गिरता है उसी जगह और उसके आस पास के जगह को नुकसान पहुंचता है। लेकिन एआई अगर किसी गलत आदमी के हाथों में पड़ जाए तो दुनिया के किसी भी कोने के एक कमरे में बैठकर पूरी दुनिया को तबाह कर सकता है।'
Cannes Film Festival: कान फिल्म फेस्टिवल में 'फ्यूरियोसा' की धमक, इस दिन होगा फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर

विज्ञापन
विज्ञापन
What is IRah Rohit Roy Karishma Kotak Rajesh Sharma sci fi film IRaH trailer launch based on AI technology
'आईआरएएच' ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता रोहित बोस रॉय ने इस फिल्म में हरि सिंह की भूमिका निभाई है। वह कहते हैं, 'हरि सिंह एलेमन नामक एक विशाल फर्म का मालिक हैं। वह  एआई कृत्रिम बुद्धिमत्ता विकसित कर रहा है, जो यह सुनिश्चित करेगी कि लोग वास्तव में अपनी एक एआई छवि बना सकते हैं जो सजीव और वास्तविक होती है, ताकि आपके परिवार के लोग, जो लोग आपसे प्यार करते हैं, वे आपके साथ हमेशा-हमेशा के लिए रह सकें, यहां तक कि मरने के बाद भी। और, यह काफी हद तक दुख को दूर कर देता है।'

विज्ञापन
What is IRah Rohit Roy Karishma Kotak Rajesh Sharma sci fi film IRaH trailer launch based on AI technology
'आईआरएएच' ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता  रोहित बोस रॉय का टेलीविजन पर बहुत बड़ा नाम रहा है। उन्होंने 'स्वाभिमान', 'देस में निकला होगा चांद', 'कुसुम', 'भाभी' जैसे कई धारावाहिकों में दमदार किरदार निभाए हैं तो  'शूटआउट एट लोखंडवाला', 'दस कहानियां', 'प्लान', 'फैशन',  'काबिल', और 'दिल्ली हाइट्स' जैसी कई फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। रोहित बोस रॉय ने कहा, 'हिंदी सिनेमा में मुझे कभी गंभीरता से नहीं लिया गया। मैं फिल्म 'आईआरएएच' में अपने किरदार को लेकर मैं बहुत ही आश्वस्त हूं। जिस तरह से फिल्म 'मुंबई सागा' की कहानी मेरे कंधो पर थी उसी तरह से इस फिल्म की कहानी भी मेरे कंधों पर पर है।'
Don 3: इस दिन से शुरू होगी 'डॉन 3' की शूटिंग, फरहान अख्तर और रणवीर सिंह की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed