Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
When Deepika Padukone called her husband Ranveer Singh the best kisser and gave SRK this special tag
{"_id":"670c924bb369389fab08f5d7","slug":"when-deepika-padukone-called-her-husband-ranveer-singh-the-best-kisser-and-gave-srk-this-special-tag-2024-10-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deepika Padukone: जब दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह को कहा था 'बेस्ट किसर', शाहरुख खान को दिया था ये खास टैग","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Deepika Padukone: जब दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह को कहा था 'बेस्ट किसर', शाहरुख खान को दिया था ये खास टैग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Mon, 14 Oct 2024 09:09 AM IST
सार
बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की है, जिन्हें उनके प्रशंसक अक्सर दीपवीर के नाम से पुकारते हैं। ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों की केमेस्ट्री एक-दूसरे के साथ बेहद शानदार है, जो दर्शकों को बेहद पसंद है। दीपिका ने एक बार एक बोल्ड कन्फेशन किया था, जिसने प्रशंसकों को चौंका दिया था। एक कैंडिड मोमेंट के दौरान उस समय दीपिका ने बॉयफ्रेंड रहे पति रणवीर सिंह को बेस्ट किसर बताया था। इसके अलावा दीपिका ने शाहरुख खान की भी तारीफ की था।
विज्ञापन
1 of 5
दीपिका पादुकोण-शाहरुख खान-रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@ranveersingh,iamsrk, deepikapadukone
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की है, जिन्हें उनके प्रशंसक अक्सर दीपवीर के नाम से पुकारते हैं। ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन दोनों की केमेस्ट्री एक-दूसरे के साथ बेहद शानदार है, जो दर्शकों को बेहद पसंद है। दीपिका ने एक बार एक बोल्ड कन्फेशन किया था, जिसने प्रशंसकों को चौंका दिया था। एक कैंडिड मोमेंट के दौरान उस समय दीपिका ने बॉयफ्रेंड रहे पति रणवीर सिंह को बेस्ट किसर बताया था। इसके अलावा दीपिका ने शाहरुख खान की भी तारीफ की था।
2 of 5
दीपिका पादुकोण-शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
दीपिका पादुकोण कॉफी विद करण सीजन 6 के प्रीमियर एपिसोड में आलिया भट्ट के साथ नजर आई थीं। एक मसालेदार रैपिड-फायर राउंड के दौरान, होस्ट करण जौहर ने उन्हें अपने मेल सह-कलाकारों को 'अवॉर्ड' देने की चुनौती दी। जब उनसे पूछा गया कि सोने का दिल वाला अभिनेता कौन है, तो दीपिका ने बिना किसी देरी के शाहरुख खान का नाम लिया क्योंकि एसआरके अच्छे और दयालु स्वभाव के इंसान हैं।
3 of 5
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
जब करण ने उनसे पूछा गया कि सबसे अच्छा बॉलीवुड में किसर कौन है, तो दीपिका ने तुरंत उस समय उनके बॉयफ्रेंड रहे पति रणवीर सिंह का नाम लिया। जब दीपिका ने रणवीर का नाम लिया तो करण भी दीपिका के इस जवाब से चौंक गए और मुस्कुराने लगे। दर्शकों को रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की बेमिसाल केमिस्ट्री बेहद पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
शादी के छह खूबसूरत सालों के बाद, बॉलीवुड की पसंदीदा जोड़ी, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, 8 सितंबर, 2024 को अपने पहले बच्चे, एक बच्ची के आगमन के साथ माता-पिता बन गए। जोड़े ने खुशी-खुशी इंस्टाग्राम पर एक दिल को छू लेने वाली पोस्ट साझा की, जिसमें साफ संदेश था, "स्वागत है, बेबी गर्ल! 8.9.2024। दीपिका की इस पोस्ट के बाद फिल्म इंडस्ट्री, दोस्त, रिश्तेदार और प्रशंसकोंसे प्यार और बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई। अपने जीवन के नए अध्याय को दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम बायो को "फीड. बर्प. स्लीप. रिपीट" में अपडेट किया।
Mallika Sherawat: आज भी अकेला रहना पसंद करती हैं मल्लिका शेरावत, बोलीं- जहां मन आया चल दिए
विज्ञापन
5 of 5
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
काम की बात करें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने आखिरी बार कबीर खान की फिल्म 83 में स्क्रीन साझा किया था, जो 2021 में सिनेमाघरों में आई थी। अब, यह प्यारी जोड़ी रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित कॉप यूनिवर्स की आगामी फिल्म सिंघम अगेन में फिर से साथ नजर आएगी। हाल ही में लॉन्च किए गए ट्रेलर ने पहले ही चर्चा बटोरी है, और यह फिल्म एक्शन से भरपूर होगी। इस फिल्म में दीपिका-रणवीर के अलावा अजय देवगन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों से सजी सिंघम अगेन को दिवाली 2024 के दौरान रिलीज किया जाएगा, जो उत्सव के उत्साह को दोगुना कर देगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।