{"_id":"66e02eade506bcc975013b99","slug":"when-devara-actress-janhvi-kapoor-decided-not-to-date-for-2-years-says-no-one-deserves-my-company-2024-09-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Janhvi Kapoor: जब जान्हवी कपूर ने किया था किसी को डेट न करने का फैसला, कहा था- 'कोई मेरी कंपनी का हकदार नहीं'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Janhvi Kapoor: जब जान्हवी कपूर ने किया था किसी को डेट न करने का फैसला, कहा था- 'कोई मेरी कंपनी का हकदार नहीं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Tue, 10 Sep 2024 05:12 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर अक्सर शिखर पहाड़िया करे साथ नजर आती हैं, हालांकि इन दिनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर किसी प्रकार की कोई पुष्टि नहीं की है। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब जान्हवी ने दो सालों तक किसी को डेट न करने का फैसला किया था।
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर अक्सर शिखर पहाड़िया करे साथ नजर आती हैं, हालांकि इन दिनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर किसी प्रकार की कोई पुष्टि नहीं की है। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब जान्हवी ने दो सालों तक किसी को डेट न करने का फैसला किया था।
2 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया, जो अक्सर एक साथ कई जगहों पर एक साथ देखें जा चुके हैं। दोनों सार्वजनिक रूप से मंदिर जाने से लेकर हाई-प्रोफाइल इवेंट में शामिल होने तक की वजह से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। हालांकि, एक समय ऐसा भी था जब जाह्नवी ने अपनी रोमांटिक लाइफ के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान जान्हवी ने कहा था कि वह किसी को भी दो सालों तक डेट नहीं करेंगी।
3 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू के दौरान जान्हवी ने कहा था, "मैंने अकेले रहने की कसम खाई है..." उन्होंने .ह भी कहा था कि उनका इरादा कम से कम अगले दो साल तक सिंगल रहने का है। आगो जान्हवी ने खुलकर जवाब दिया कि उन्हें लगता है कि "कोई भी मेरी कंपनी का हकदार नहीं है।" वहीं जान्हवी और शिखर को कई मौकों पर एक साथ देखा जा तुका है। हालांकि दोनों की ओर से उनके रिलेशनशिप को लेकर किसी भी तरह की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
काम की बात करें, जान्हवी अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म देवरा: भाग 1 की रिलीज की तैयारी कर रही हैं, जिसमें वह जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के साथ अभिनय कर रही हैं। कोरटाला शिवा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में आने वाली है। फिल्म देवरा का धाकेदार ट्रेलर कुछ ही देर पहले रिलीज किया गया, जिसमें जान्हवी के अलावा जूनियर एनटीआर और सैफ का धांसू अंदाज देखकर प्रशंसक खुश हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।