फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Housefull 5: 'हॉउसफुल 5' का हिस्सा बन ठहाकों का डोज देने को तैयार जैकी श्रॉफ! फिल्म की शूटिंग पर भी मिला अपडेट

Tue, 10 Sep 2024 04:33 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 10 Sep 2024 04:33 PM IST
विज्ञापन
Jackie Shroff to cast in Housefull 5 with Akshay Kumar Riteish Deshmukh Sanjay Dutt shoot start in september
जैकी श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम-@apnabhidu

अक्षय कुमार ने बीते साल 2023 में 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की पांचवीं किस्त 'हाउसफुल 5' की घोषणा कर फैंस को बड़ा तोहफा दिया था। इसके बाद से ही प्रशंसक हाउसफुल 5 के साथ हंसी की रोलरकोस्टर सवारी के लिए तैयार हैं। वे लगातार फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारियों का इंतजार कर रहे हैं। अक्षय कुमार और रितेश देशमुख जैसे पुराने कलाकार हाउसफुल 5 में कुछ नए ट्विस्ट के साथ वापस आ रहे हैं। साथ ही संजय दत्त, फरदीन खान, कृति खरबंदा, नोरा फतेही और पूजा हेगड़े जैसे नए सदस्य भी हैं। वहीं, अब इस फिल्म में एक और नए कलाकार के शामिल होने की खबर सामने आई है।

Jackie Shroff to cast in Housefull 5 with Akshay Kumar Riteish Deshmukh Sanjay Dutt shoot start in september
जैकी श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम@apnabhidu

जैकी श्रॉफ हाउसफुल 5 में शामिल होने के लिए तैयार हैं। साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल फिल्म फ्रेंचाइजी अपनी पांचवीं किस्त के साथ वापस आ गई है, जो इस महीने के अंत में जल्द ही फ्लोर पर आ जाएगी। हाल ही में खबर आई कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ को आगामी कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 में मुख्य भूमिका में शामिल होने के लिए चुना गया है। हाउसफुल बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय फ्रेंचाइजी में से एक है, जिसमें कई स्टार कलाकार हैं और यह पिछले दो दशकों से दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही है।

Jackie Shroff to cast in Housefull 5 with Akshay Kumar Riteish Deshmukh Sanjay Dutt shoot start in september
जैकी श्रॉफ - फोटो : इ्ंस्टाग्राम: @apnabhidu

जैकी श्रॉफ के फिल्म में शामिल होने की खबर के बाद से प्रशंसकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। हाउसफुल फिल्म सीरीज की हर किस्त ने हमें अलग-अलग और कई तरह के हंसी-मजाक वाले पल दिए, जिसने इसे बॉलीवुड में एक लोकप्रिय कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी बना दिया, इसलिए अब दर्शकों को हाउसफुल 5 से क्रेज और हंसी-ठहाकों के साथ रोमांच की उम्मीदें और अधिक हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jackie Shroff to cast in Housefull 5 with Akshay Kumar Riteish Deshmukh Sanjay Dutt shoot start in september
अक्षय कुमार-हाउसफुल 5 - फोटो : इंस्टाग्राम: @akshaykumar

हालांकि, हाउसफुल 5 स्टार-कास्ट के विशिष्ट किरदारों को अभी गुप्त रखा गया है, लेकिन एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जैकी श्रॉफ और संजय दत्त दोनों ही कॉमेडी ड्रामा के मुख्य किरदार होंगे। उनके किरदार कहानी में कॉमेडी और ड्रामा का मजा देंगे। अपनी कॉमिक टाइमिंग और आकर्षक स्क्रीन प्रेजेंस के साथ जैकी श्रॉफ और संजय दत्त से फिल्म में हाई-वोल्टेज एनर्जी लाने की उम्मीद है। हालांकि, इन खबरों पर प्रोडक्शन हाउस या निर्माताओं ने चुप्पी नहीं तोड़ी है। फिलहाल उनकी आधिकारिक घोषणा का इंतजार बाकी है।

विज्ञापन
Jackie Shroff to cast in Housefull 5 with Akshay Kumar Riteish Deshmukh Sanjay Dutt shoot start in september
हाउसफुल 5 - फोटो : इंस्टाग्राम: @akshaykumar

रिपोर्ट्स के अनुसार, हाउसफुल फिल्म सीरीज की पांचवीं किस्त की शूटिंग सितंबर के अंत में लंदन में शुरू होने वाली है। लंदन के खूबसूरत लोकेशन और शानदार वीएफएक्स के साथ ऐसा लगता है कि निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने हाउसफुल 5 के साथ प्रशंसकों को कुछ ऐसा अनुभव देने का फैसला किया है जो पहले कभी नहीं देखा गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed