बॉलीवुड कलाकारों के हुनर और शौक को लेकर नए-नए खुलासे होते रहते हैं। अक्सर ये कलाकार अपने हुनर का प्रदर्शन करते नजर भी आते हैं। किसी को कुकिंग पसंद हैं, तो किसी को बागवानी करना पसंद आता है। कुछ ऐसे भी कलाकार भी हैं, जिन्हें खाना पकाने का बहुत शौक है। फिल्म इंडस्ट्री में वो अपनी खाना पकाने की प्रतिभा को लेकर काफी सुर्खियां भी बटोरते हैं। इस क्रम में आज हम बात करेंगे उन कलाकारों की जिन्हें खाने-पकाने में कोई समस्या नहीं होती।
Bollywood Actors: अभिनय ही नहीं खाना पकाने के शौकीन हैं ये सितारे, अजय-अक्षय भी हैं शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार
हालिया रिलीज फिल्म 'खेल खेल में' नजर आए अक्षय कुमार भी खाना पकाने के काफी शौकीन हैं। वो फिल्मी पर्दे पर अपने अभिनय के लिए काफी मशहूर हैं, लेकिन निजी जिंदगी में उन्हें खाना पकाना काफी पंसद आता है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया भी था कि वह रविवार को बच्चों के लिए अलग-अलग व्यंजन बनाते हैं। अक्षय खाना पकाने के ऊपर आधारित एक मशहूर शो मास्टर शेफ इंडिया की मेजबानी भी कर चुके हैं।
अजय देवगन
बॉलीवुड में अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता के लिए जाने जाने वाले अभिनेता अजय देवगन भी खाना पकाना काफी पसंद करते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उनकी पत्नी काजोल ने उनकी इस प्रतिभा का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि अभिनेता हर तरह के व्यंजन बना लेते हैं। वह इंडियन से लेकर चाइनीज व्यंजन बनाने में भी काफी माहिर हैं। अजय ने एक बार बताया था कि उन्हें खाना पकाने का ये गुण अपने पिता से मिला है। अजय देवगन इस साल दिवाली पर 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे।
सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ मल्होत्रा हिंदी फिल्मों के जाने माने अभिनेता हैं। उन्होंने बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कियारा आडवाणी संग शादी की है। कियारा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि सिद्धार्थ खाना पकाने में काफी उस्ताद हैं। उन्होंने कहा था कि जब खाना बनाने की बात आती है, तो उनका काम बस खाना होता है, जबिक सिद्धार्थ उनके लिए खाना पकाते हैं। उन्होंने खुलासा किया था कि सिद्धार्थ काफी अच्छा खाना बनाते हैं।
अनन्या पांडे
हाल में ही अनन्या पांडे की एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रही है, जिसमें वह फराह खान के यूट्यूब चैनल पर एक फूड व्लॉग में नजर आ रही हैं। इस व्लॉग में अनन्या अपने परिवार के लिए व्यंजन बनाती नजर आती हैं। वह चिकन फ्राइड राइस बनाती हुई दिखती हैं, जिसे खा कर उनके पिता चंकी पांडे उनसे रोज ऐसे खाना पकाने की गुजारिश करते नजर आते हैं। अनन्या पांडे कम मेहनत वाले ज्यादातर व्यंजन बना लेती हैं।