'बाहुबली' स्टार प्रभास अक्सर अपने काम को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि वह अपनी निजी जिंदगी पर बहुत खामोश रहते हैं। जब 'बाहुबली' फिल्म रिलीज हुई थी तब फैंस इस फिल्म के सभी कलाकारों के बारे में जानना चाहते थे। अफवाहें फैली कि प्रभास अपनी साथी कलाकार अनुष्का शेट्टी को डेट कर रहे हैं। इस पर प्रभास ने अपनी बात रखी थी।
Prabhas: क्या अनुष्का शेट्टी को डेट कर रहे थे प्रभास? बाहुबली एक्टर ने कहा था- 'यह स्वाभाविक है, लेकिन...'
Bahubali Actor Prabhas Throwback: 'बाहुबली' के अभिनेता प्रभास का नाम दो लोगों के साथ जुड़ चुका है। इस पर उन्होंने अपनी बात रखी। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण जौहर ने प्रभास से पूछा निजी सवाल
'कॉफी विद करण' सीजन 6 में प्रभास पहुंचे थे। उनके साथ राणा दग्गुबती और निर्देशक एसएस राजामौली भी थे। प्रभास से जब पूछा गया कि क्या वह किसी को डेट कर रहे हैं? तो प्रभास ने मना कर दिया। उन्होंने किसी के साथ रिश्ते में होने की बात से इंकार किया। करण ने यह भी पूछा कि क्या वह अनुष्का शेट्टी को डेट कर रहे हैं?
अनुष्का शेट्टी को डेट करने से इंकार किया
इस बात का जवाब देते हुए प्रभास ने कहा अगर कोई किसी के साथ दो वर्षों तक काम करता है, तो यह स्वाभाविक है कि उसके रिश्ते को लेकर अफवाहें फैलाई जाने लगें। इसके बाद प्रभास ने अनुष्का शेट्टी को डेट करने की बात से इंकार कर दिया।
यह खबर भी पढ़ें: Tanvi the Great: रिलीज हुआ 'तन्वी द ग्रेट' का पहला गाना, डांस के जरिए शुभांगी ने दिया आर्मी को ट्रिब्यूट
कृति सेनन के साथ जुड़ा नाम
इसी तरह से 'आदिपुरुष' के कलाकारों प्रभास और कृति सेनन के रिश्ते को लेकर भी अफवाहें फैल रही थीं। खबरों के मुताबिक यह अफवाहें वरुण धवन की तरफ से फैलाई गईं। एक इंटरव्यू में करण जौहर ने वरुण धवन से पूछा कि सिंगल लोगों की लिस्ट से कृति सेनन को बाहर क्यों किया गया?
कृति सेनन ने अफ्वाहों पर लगाया विराम
इस पर वरुण धवन ने कहा 'उनका किसी और के साथ दिल जुड़ चुका है। यह व्यक्ति मुंबई में नहीं है क्योंकि वह दीपिका पादुकोण के साथ शूटिंग कर रहा है।' उस वक्त दीपिका और प्रभास 'कल्कि एडी 2898 एडी' की शूटिंग कर रहे थे। हालांकि कृति सेनन ने इस बात को अफवाह बताया और वरुण धवन को इसके लिए डांट लगाई। कृति ने सोशल मीडिया पर लिखा 'यह न तो प्यार है और न ही पीआर है। वरुण रियलिटी शो में थोड़ा उत्तेजित हो गए। सभी तरह की अफवाहें निराधार हैं।'
आपको बता दें प्रभास की फिल्म 'बाहुबली' की रिलीज को 10 जुलाई को 10 साल पूरे होने वाले हैं। इसी सिलसिले में वह चर्चा में हैं।