सब्सक्राइब करें

Bollywood Stars: एक्टर ही नहीं अच्छे खिलाड़ी भी हैं ये कलाकार, कुछ तो स्टेट लेवल पर दिखा चुके हैं दमखम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 23 May 2024 03:29 PM IST
सार

'पिंक', 'थप्पड़' और 'मुल्क' जैसी फिल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी अभिनेत्री तापसी पन्नू एक अच्छी खिलाड़ी भी हैं। उनका पसंदीदा खेल स्क्वाश है।

विज्ञापन
bollywood celeb who love to play Sports In Real Life Taapsee Pannu Ranbir Kapoor Deepika Padukone Saqib Saleem
बॉलीवुड कलाकार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कई बॉलीवुड कलाकार ऐसे हैं, जिनकी पहचान केवल अभिनय करने तक ही सीमित नहीं हैं। अभिनय के अलावा भी लगभग हर किसी का कोई न कोई शौक है। उदाहरण के लिए- तापसी पन्नू, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण और साकिब सलीम उन सितारों की सूची में शामिल हैं, जिन्हें खेलना बहुत पसंद हैं। आइए जानते हैं कि ये सभी कलाकार आखिर कौन से खेल के खिलाड़ी हैं और इससे क्या-क्या हासिल कर चुके हैं।

Trending Videos
bollywood celeb who love to play Sports In Real Life Taapsee Pannu Ranbir Kapoor Deepika Padukone Saqib Saleem
तापसी पन्नू - फोटो : इंस्टाग्राम @taapsee

तापसी पन्नू

'पिंक', 'थप्पड़' और 'मुल्क' जैसी फिल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी अभिनेत्री तापसी पन्नू एक अच्छी खिलाड़ी भी हैं। उनका पसंदीदा खेल स्क्वाश है, जिसे वो बड़े चाव से खेलती हैं। उन्हें फुटबॉल खेलना भी पसंद हैं। एक साक्षात्कार में तापसी ने बताया था कि स्क्वाश की बढ़िया बात यह है कि इसे खेलने के लिए किसी की जरूरत नहीं पड़ती। इसे अकेले भी खेला जा सकता है। इसे खेलने के लिए शारीरिक और मानसिक दोनों रुप से चुस्त रहना पड़ता है। उन्होंने बताया था कि स्क्वाश में पूरा शरीर एक्टिव रहता है। इससे उन्हें फिट रहने में भी मदद मिलती है। उन्होंने कहा था कि अगर वो अभिनेत्री नहीं होती तो खिलाड़ी होती।

विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood celeb who love to play Sports In Real Life Taapsee Pannu Ranbir Kapoor Deepika Padukone Saqib Saleem
रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @__ranbir_kapoor_official__

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर शानदार अभिनेता होने के साथ-साथ फुटबॉल के अच्छे खिलाडी भी हैं। उन्हें अक्सर फुटबॉल के मैदान पर देखा जाता है। वो तगड़े फुटबॉल प्रेमी हैं। रणबीर कपूर फुटबॉल टूर्नामेंट देखने में भी दिलचस्पी रखते हैं। वो एक फुटबॉल टीम मुंबई सिटी एफसी के सह मालिक भी हैं। रणबीर ने एक बार एक कार्यक्रम में बताया था कि वो लियोनेल मेसी के साथ खेलना चाहते हैं।

bollywood celeb who love to play Sports In Real Life Taapsee Pannu Ranbir Kapoor Deepika Padukone Saqib Saleem
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण को बैडमिंटन खेलना पसंद है। वो बचपन से इसे खेलती आई हैं। उनके पिता प्रकाश पादुकोण भी बैडमिंटन के खिलाड़ी रह चुके हैं। दीपिका खुद भी नेशनल लेवल की खिलाड़ी रह चुकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैडमिंटन के अलावा दीपिका ने स्टेट लेवल पर बेसबॉल भी खेला है।

विज्ञापन
bollywood celeb who love to play Sports In Real Life Taapsee Pannu Ranbir Kapoor Deepika Padukone Saqib Saleem
साकिब सलीम - फोटो : इंस्टाग्राम @saqibsaleem

साकिब सलीम

साकिब सलीम ने ‘मुझसे फ्रैंडशिप करोगे’ से अपने अभिनय करियर की शुरूआत की थी। साकिब एक अच्छे अभिनेता तो हैं ही, साथ ही एक कमाल के क्रिकेटर भी हैं। वो जम्मू कश्मीर की ओर से क्रिकेट भी खेल चुके हैं। उनका क्रिकेट प्रेम किसी से छुपा नहीं है। कुछ दिन पहले ही उन्हें सीसीएल में चौके छक्के लगाते हुए देखा गया था। साकिब ने इसका एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया है। साकिब असल जिंदगी के अलावा परदे पर भी क्रिकेट खेलते हुए नजर आ चुके हैं। उन्होंने फिल्म ‘83’ में मोहिंदर अमरनाथ का किरदार निभाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed