फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Who Is Zainab Ravdjee: कौन हैं अक्किनेनी परिवार की छोटी बहू जैनब रावजी? चित्रकारी की दुनिया में चलता है सिक्का

Fri, 06 Jun 2025 02:32 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 06 Jun 2025 02:32 PM IST
सार

Akhil Akkineni wife Zainab Ravdjee: अभिनेता नागार्जुन के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने जैनब रावजी से शादी रचाई है। 

विज्ञापन
Who Is Akhil Akkineni wife Zainab Ravdjee Know About artist career and native Place
अखिल अक्किनेनी-जैनब रावजी - फोटो : इंस्टाग्राम-@akkineniakhil

शोभिता धुलिपाला जेठानी बन गई हैं। अक्किनेनी परिवार में जश्न का माहौल है। सुपरस्टार नागार्जुन के छोटे बेटे और नागा चैतन्य के छोटे भाई अखिल अक्किनेनी आज शुक्रवार 6 जून को जैनब रावजी के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। बीते वर्ष दिसंबर में नागा चैतन्य और शोभिता की शादी के महज छह महीने बाद ही नागार्जुन के छोटे बेटे की शादी की शुभ घड़ी आ गई। कौन हैं अखिल की दुल्हनिया? जानते हैं

Who Is Akhil Akkineni wife Zainab Ravdjee Know About artist career and native Place
अखिल अक्किनेनी-जैनब रावजी - फोटो : इंस्टाग्राम-@akkineniakhil

क्या करती हैं अक्किनेनी परिवार की छोटी बहू?

अक्किनेनी परिवार का अभिनय की दुनिया में अलग ही ओहदा है। पिता नागार्जुन की तरह ही बेटे नागा चैतन्य और अखिल भी अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं। बड़ी बहूरानी शोभिता धुलिपाला की एक्टिंग के भी दर्शक दीवाने हैं। ऐसे में फैंस जानना चाहते हैं कि क्या छोटी बहू रानी जैनब भी अभिनय की दुनिया से ताल्लुक रखती हैं। तो जवाब है नहीं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Akkineni Nagarjuna 🌐 (@thekingnagarjuna)

Who Is Akhil Akkineni wife Zainab Ravdjee Know About artist career and native Place
अखिल अक्किनेनी-जैनब रावजी - फोटो : इंस्टाग्राम-@akkineniakhil

चित्रकारी की दुनिया में चलता है सिक्का
जैनब रावजी मूल रूप से हैदराबाद की रहने वाली हैं। वे अभिनय की दुनिया में सक्रिय नहीं हैं, बल्कि उनका सिक्का चित्रकारी की दुनिया में चलता है। वे आर्टिस्ट हैं। जैनब एब्स्ट्रेक्ट (अमूर्त) पेंटिंग और कस्टम फ्रेगरेंस डिजाइन पर केंद्रित कलाकार के रूप में मशहूर हैं। वे हैदराबाद में रिफ्लेक्शन नामक एक पेंटिंग प्रदर्शनी भी आयोजित कर चुकी हैं। इसमें उन्होंने कला प्रेमियों के सामने अपना काम दिखाया।

7 Dogs: पहली इंटरनेशनल फिल्म से सामने आए सलमान और संजय दत्त के लुक, ‘7 डॉग्स’ के टीजर में दिखा दमदार अंदाज

विज्ञापन
विज्ञापन
Who Is Akhil Akkineni wife Zainab Ravdjee Know About artist career and native Place
अखिल अक्किनेनी-जैनब रावजी - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक जैनब 'मीनाक्षी: ए टेल ऑफ थ्री सिटीज' फिल्म में भी एक छोटी सी भूमिका निभा चुकी हैं। सोशल मीडिया पर भी जैनब की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 54.2 हजार लोग फॉलो करते हैं। 

विज्ञापन
Who Is Akhil Akkineni wife Zainab Ravdjee Know About artist career and native Place
अखिल अक्किनेनी - फोटो : इंस्टाग्राम

निजी समारोह में हुई शादी
अखिल और जैनब की शादी आज 6 जून को अपने हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित आवास में हुई। शादी निजी समारोह में संपन्न हुई, जिसमें परिवार के सदस्य और करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए। अखिल अक्किनेनी, एक्टर नागार्जुन और अमला अक्किनेनी के बेटे हैं। वे तेलुगु इंडस्ट्री में काम करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed