फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Manika Vishwakarma: कौन हैं मनिका विश्वकर्मा? मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 की विजेता

Tue, 19 Aug 2025 06:16 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 19 Aug 2025 06:16 PM IST
सार

Miss Universe India 2025 Winner: मनिका विश्वकर्मा को मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज पहनाया गया है। मनिका राजस्थान की रहने वाली हैं। आइए जानते हैं मनिका के बारे में...
 

विज्ञापन
Who is Manika Vishwakarma Miss Universe India 2025 winner know the details?
मनिका विश्वकर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@mani_navrang
मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज जीतने के बाद अब मनिका विश्वकर्मा इस साल नवंबर में थाईलैंड में होने वाली 74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। जानिए कौन हैं मनिका विश्वकर्मा...

 
Who is Manika Vishwakarma Miss Universe India 2025 winner know the details?
मनिका विश्वकर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@mani_navrang
मनिका विश्वकर्मा कौन हैं?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मनिका राजस्थान के श्री गंगानगर की रहने वाली हैं और लेकिन अब वह दिल्ली में रहती हैं। वे राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र में डिग्री के अंतिम वर्ष की छात्रा हैं। पढ़ाई में बेहतरीन होने के साथ-साथ वे शास्त्रीय नृत्य और चित्रकला में भी निपुण हैं। उन्होंने विदेश मंत्रालय की बिम्सटेक सेवोकॉन पहल में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उनकी कला को ललित कला अकादमी और जेजे स्कूल ऑफ आर्ट्स ने भी सराहा है।
Who is Manika Vishwakarma Miss Universe India 2025 winner know the details?
मनिका विश्वकर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@mani_navrang
मनिका की शैक्षिक और सामाजिक योगदान
मनिका न केवल प्रतिभाशाली हैं, बल्कि सामाजिक बदलाव के लिए भी काम करती हैं। उन्होंने न्यूरोनोवा नामक एक मंच शुरू किया है, जो न्यूरोडाइवर्जेंस (जैसे एडीएचडी) के बारे में जागरूकता फैलाता है। वे इन स्थितियों को कमजोरी नहीं, बल्कि खास ताकत मानती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Manika Vishwakarma Miss Universe India 2025 winner know the details?
मनिका विश्वकर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@mani_navrang
मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज
जयपुर में आयोजित एक शानदार समारोह में मनिका विश्वकर्मा को मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज पहनाया गया। इस दौरान मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 रिया सिंघा ने उन्हें ताज सौंपा। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की तान्या शर्मा पहले स्थान, हरियाणा की महक ढींगरा दूसरे स्थान और अमीषी कौशिक तीसरे स्थान पर रहीं। 

यह भी पढ़ें: Manisha Koirala: जन्मदिन के चार दिन बाद मनीषा कोइराला ने शेयर किया वीडियो, सोनाक्षी से लेकर जैकी तक हुए शामिल
विज्ञापन
Who is Manika Vishwakarma Miss Universe India 2025 winner know the details?
मनिका विश्वकर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@mani_navrang
जीत के बाद मनिका का संदेश
ताज जीतने के बाद मनिका ने कहा, "मेरा सफर गंगानगर से शुरू हुआ। दिल्ली आकर मैंने इस प्रतियोगिता की तैयारी की। आत्मविश्वास और साहस बहुत जरूरी हैं। मैं उन सभी का धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने मेरी मदद की।" अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास के साथ, मनिका अब मिस यूनिवर्स 2025 में भारत का नाम रोशन करने के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें: Karan Johar: 'अपनी दुआओं में हमेशा याद रखना...', करण जौहर ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, सेलेब्स ने किए कमेंट्स..
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed