फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BMCM: अमिताभ बच्चन-गोविंदा की राह पर चलेंगे अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ? क्या फिल्म में होगा इनका डबल रोल का धमाका

Mon, 08 Apr 2024 08:06 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 08 Apr 2024 08:06 PM IST
विज्ञापन
will akshay kumar tiger shroff double role in BMCM as amitabh bachchan govinda role in bade miyan chote miyan
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया

'बड़े मियां छोटे मियां' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जो इस महीने ईद के अवसर पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म का दर्शक भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जब से अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' की घोषणा हुई है, प्रशंसक इसकी तुलना 1998 में रिलीज हुई इसी शीर्षक की फिल्म से कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन और गोविंदा अभिनीत 'बड़े मियां छोटे मियां' फिल्म वाशु भगनानी द्वारा निर्मित और डेविड धवन द्वारा निर्देशित थी। अब लगभग 26 साल बाद जैकी भगनानी 'बड़े मियां छोटे मियां' को सिल्वर स्क्रीन पर लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन उनका कहना है कि दोनों फिल्में बहुत अलग हैं।

will akshay kumar tiger shroff double role in BMCM as amitabh bachchan govinda role in bade miyan chote miyan
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया

मूल फिल्म एक कॉमेडी फिल्म थी, वहीं अब अक्षय और टाइगर अभिनीत 'बड़े मियां छोटे मियां' एक एक्शन फिल्म है। माना जा रहा है कि फिल्म बड़ी एक्शनर साबित होगी और इसके एक्शन सीक्वेंस को बड़े पैमाने पर शूट किया गया है। एक ओर जहां 1998 की मूल फिल्म में अमिताभ बच्चन और गोविंदा की कॉमेडी देखने को मिली थी, वहीं 2024 में आने वाली इस फिल्म में अक्षय और टाइगर का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। हालांकि, जब फिल्म की घोषणा हुई तो यह भी कहा गया कि क्या फिल्म के नाम की तरह इसकी कहानी पर एक होगी? हालांकि, समय-समय पर निर्माताओं ने इन खबरों का खंडन किया और इसे अलग फिल्म बताई।
Kangana Ranaut: आखिरकार कंगना ने क्यों बनाई इंदिरा गांधी पर आधारित फिल्म 'इमरजेंसी'? अभिनेत्री ने किया खुलासा

will akshay kumar tiger shroff double role in BMCM as amitabh bachchan govinda role in bade miyan chote miyan
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया

'बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां सुभानअल्लाह...' फिल्म के नाम के साथ इसका टाइटल ट्रैक भी एक ही है। हालांकि, गाने के बोल मूल फिल्म के गीत से अलग है। वहीं कहानी की बात करें तो मूल फिल्म में अमिताभ बच्चन और गोविंदा ने पुलिस वाले का किरदार निभाया था। इसके साथ ही उस फिल्म में अमिताभ और गोविंदा का डबल रोल भी था। पहली अमिताभ-गोविंदा की जोड़ी पुलिस की भूमिका में थी, वहीं दूसरी अमिताभ-गोविंदा की जोड़ी चोर की भूमिका में थी। चोर बने अमिताभ और गोविंदा जो भी कारनामा करते थे, उसका इल्जाम पुलिस बने अमिताभ-गोविंदा पर आता था, इस लुका-छुपी के खेल में ही दर्शकों को असली मजा मिला। अंत में खलनायक को पकड़ने के लिए पुलिस को चोर का सहारा लेना पड़ता है, जिसके बाद चोर पुलिस बन जाते हैं और पुलिस बने अमिताभ-गोविंदा को ट्रैफिक पुलिस बना दिया जाता है।
Prabhas Next Film: 'सीता रामम' के निर्देशक के कंधों पर प्रभास की अगली फिल्म की कमान, कब शुरू होगी शूटिंग? जानें

विज्ञापन
विज्ञापन
will akshay kumar tiger shroff double role in BMCM as amitabh bachchan govinda role in bade miyan chote miyan
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, 'बड़े मियां छोटे मियां' के ट्रेलर में फिल्म की कहानी की छोटी सी झलक देखने को मिली, जिसे देख यह साबित होता है कि इस फिल्म की कहानी मूल कहानी से अलग है। अक्षय और टाइगर अंडर कवर ऑफिसर की भूमिका में हैं, जो देश के दुश्मन से भिड़ते हैं। ट्रेलर में अक्षय और टाइगर का डबल रोल देखने को नहीं मिला है। फिल्म में दोनों एक ही भूमिका में हैं। यदि निर्माताओं ने अक्षय और टाइगर का डबल रोल फिल्म में रखा हो तो यह फैंस के लिए डबल धमाका हो सकता है। हम ऐसा भी कह सकते हैं कि दर्शकों को सरप्राइज देने के लिए हो सकता है कि फिल्म के अंत में अक्षय और टाइगर का डबल रोल भी निकले, जो उनके मिशन में उनकी मदद करें। हालांकि, ऐसा भी हो सकता है कि निर्माता फिल्म का यह धमाका रिलीज के दिन के लिए बचा कर रखना चाहते हों। खैर, फिल्म की रिलीज की तैयारी निर्माताओं के साथ अक्षय-टाइगर भी धमाकेदार तरीके से कर रहे हैं।
OTT This Week: ओटीटी पर मजेदार होगा यह सप्ताह, क्राइम-थ्रिलर की दुनिया में ले जाएंगी ये वेब सीरीज और फिल्में

विज्ञापन
will akshay kumar tiger shroff double role in BMCM as amitabh bachchan govinda role in bade miyan chote miyan
बड़े मियां छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया

'बड़े मियां छोटे मियां' की एडवांस बुकिंग धड़ल्ले से जारी है। फिल्म वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत है। यह फिल्म अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित और वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर द्वारा निर्मित है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ईद के मौके पर 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। वहीं बात करें फिल्म के कलाकारों के बारे में तो अक्षय और टाइगर के अलावा फिल्म में मानुषी छिल्लर, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और रोनित रॉय जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में हैं।
Allu Arjun Birthday: पुष्पा 2 स्टार अल्लू अर्जुन का 42वां जन्मदिन, जूनियर एनटीआर से लेकर आलिया भट्ट ने दी बधाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed