{"_id":"671b352b93617648e20f270a","slug":"women-centric-hindi-movies-do-patti-crew-queen-mardaani-gangubai-kathiawadi-2024-10-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Woman Centric Films: अभिनेत्रियों के कंधों पर टिकीं महिला केंद्रित फिल्में, दर्शकों ने दिया ढेर सारा प्यार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Woman Centric Films: अभिनेत्रियों के कंधों पर टिकीं महिला केंद्रित फिल्में, दर्शकों ने दिया ढेर सारा प्यार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:08 PM IST
सार
आज कृति सेनन और काजोल की फिल्म 'दो पत्ती' रिलीज हुई है। यह एक वूमेन सेंट्रिक फिल्म है। फिल्म की कहानी दो महिला किरदारों के आस-पास घूमती है। पहले भी कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जो महिला किरदारों के ईद-गिर्द ही बुनी गईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में वैसे तो हीरो प्रधान फिल्में ही ज्यादा बनती हैं। शाहरुख, सलमान और आमिर जैसे सुपरस्टार की फिल्में उनके स्टार पावर की वजह से भी हिट हो जाती हैं। लेकिन बीच-बीच में ऐसी फिल्में भी बॉलीवुड में बनीं, जो महिला प्रधान रहीं। इन्हें दर्शकों द्वारा भी सराहा गया है, बॉक्स ऑफिस पर भी इन फिल्मों ने अच्छी कमाई की है। ऐसी ही कुछ फिल्मों और उनकी मुख्य महिला किरदारों पर एक नजर।
2 of 6
फिल्म 'क्रू'
- फोटो : सोशल मीडिया
करीना-तब्बू-कृति की द क्रू
इस साल की शुरुआत में आई फिल्म क्रू एक महिला प्रधान फिल्म रही। फिल्म तीन एयरहोस्टेस की कहानी थी जो गलती से एक सोने की समग्लिंग में फंस जाती हैं। इसके बाद शुरू होता है फिल्म में एक्शन और कॉमेडी का दौर। फिल्म में मुख्य मुखियाओं में करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन हैं। इस फिल्म को दर्शकों ने भी पसंद किया और फिल्म ने भारत में कुल 96.35 करोड़ का बिजनेस किया वहीं ओवरसीज में 55 करोड़ का बिजनेस किया।
3 of 6
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट की गंगुबाई काठियावाड़ी
साल 2022 में रिलीज हुई आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' में एक महिला गंगुबाई के जीवन संघर्ष की कहानी दिखाई गई। यह कहानी एक असल किरदार गंगुबाई पर आधारित रही, जिन्होंने मुंबई के कमाठीपुरा की तस्वीर बदली, यह जगह वेश्यावृति के लिए जानी जाती है। जबकि वह खुद इस जगह का हिस्सा थीं, इसके बावजूद उन्होंने वहां रहने वाली दूसरी महिलाओं और उनके बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए निरंतर काम किया। इसी स्टोरी लाइन पर आलिया की फिल्म भी रही। इस फिल्म को और आलिया की एक्टिंग को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। फिल्म ने भारत में कुल 155.5 करोड़ और ओवरसीज में 56 करोड़ की कमाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कंगना रनोत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना की क्वीन
कंगना की फिल्म 'क्वीन (2013)' तो सुपरहिट रही। जबकि इस फिल्म की कहानी बिल्कुल सीधी-सादी सी थीं। एक लड़की रानी की शादी होने से पहले ही टूट जाती है तो वह अकेले ही पेरिस घूमने निकल जाती है, जबकि इससे पहले वह कभी अपने शहर से भी बाहर नहीं गई। यह फिल्म एक आम लड़की की खुद को खोजने की यात्रा थी। इस फिल्म से बहुत महिलाओं ने रिलेट किया इसलिए फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई। कंगना की इस फिल्म ने भारत में कुल 82.12 करोड़ और ओवरसीज में 10.93 करोड़ की कमाई की।
विज्ञापन
5 of 6
रानी मुखर्जी
- फोटो : सोशल मीडिया
रानी मुखर्जी की मर्दानी
पुलिस के किरदार वाली फिल्मों में अभिनेता ही ज्यादा छाए रहते हैं। लेकिन जब रानी मुखर्जी ने फिल्म 'मर्दानी (2014)' में एक पुलिस ऑफिसर का रोल निभा तो वह पर्दे पर छा गईं। फिल्म हिट साबित हुई। इस फिल्म में रानी मुखर्जी का किरदार चाइल्ड ट्रैफिकिंग करने वालों के पीछे पड़ जाता है और आखिर में उन्हें पकड़कर ही दम लेता है। मर्दानी का बजट कम था। इस फिल्म ने भारत में कुल 48.11 करोड़ और ओवरसीज में 11.19 करोड़ रूपए की कमाई की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।