फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Refugee Day: डंकी से लेकर शिकारा तक इन फिल्मों में दिखाया गया शरणार्थियों का दर्द, रुला देंगी कहानियां

Fri, 20 Jun 2025 10:58 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 20 Jun 2025 10:58 AM IST
सार

Bollywood Films Based on Refugee: बॉलीवुड की कई फिल्में हैं, जो शरणार्थियों के दर्द को दिखाती हैं। 'विश्व शरणार्थी दिवस' के मौके पर हम इन्हीं फिल्मों के बारे में बात करेंगे।

विज्ञापन
World Refugee Day Bollywood Films on Refugee Dunki Shikara Bajrangi Bhaijaan Kafila Refugee
डंकी, शिकारा - फोटो : सोशल मीडिया

हर साल 20 जून को पूरी दुनिया में 'विश्व शरणार्थी दिवस' मनाया जाता है। यह दिन उन लोगों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है, जिन्हें जंग, संघर्ष या उत्पीड़न की वजह से अपना घर छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। बॉलीवुड की कई फिल्मों में शरणार्थियों के दर्द को दिखाया गया है। आइए जानते हैं।

World Refugee Day Bollywood Films on Refugee Dunki Shikara Bajrangi Bhaijaan Kafila Refugee
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया

डंकी
साल 2023 में रिलीज हुई 'डंकी' फिल्म में शरणार्थियों के दर्द को दिखाया गया है। इसमें दिखाया गया है कि अगर कोई अपनी जिंदगी बेहतर बनाने के लिए अवैध तरीके से विदेश जाता है, तो उसे किन दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान, तापसी पन्नू और बोमन ईरानी हैं।

World Refugee Day Bollywood Films on Refugee Dunki Shikara Bajrangi Bhaijaan Kafila Refugee
शिकारा - फोटो : एक्स

शिकारा
शिकारा फिल्म में शरणार्थियों के दर्द को दिखाया गया है। इस फिल्म में 1990 के कश्मीरी पंडितों के पलायन को दिखाया गया है। कश्मीर से विस्थापित होकर इन लोगों ने क्या दर्द झेले, इसकी कहानी दिखाने की कोशिश की गई है। कश्मीरी पंडित अपने ही देश में शरणार्थी बन गए थे। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी ये फिल्म 2020 में रिलीज हुई थी।

यह खबर भी पढ़ेंआशीष विद्यार्थी ने फिल्मों में निभाया खतरनाक किरदार, 57 की उम्र में दूसरी शादी, जानें अब क्या करते हैं एक्टर?

विज्ञापन
विज्ञापन
World Refugee Day Bollywood Films on Refugee Dunki Shikara Bajrangi Bhaijaan Kafila Refugee
बजरंगी भाईजान - फोटो : सोशल मीडिया

बजरंगी भाईजान
साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई गई है जो इलाज के लिए पाकिस्तान से भारत आती है और यहीं छूट जाती है। उसे दोबारा पाकिस्तान भेजने के लिए लोगों को काफी दिक्कत होती है। फिल्म में सलमान खान और करीना कपूर ने अहम किरदार निभाया है।

विज्ञापन
World Refugee Day Bollywood Films on Refugee Dunki Shikara Bajrangi Bhaijaan Kafila Refugee

काफिला
बॉलीवुड की फिल्म 'काफिला' (2007) में उन भारतीयों की कहानी दिखाई गई है जो जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए विदेश का सफर करते हैं। फिल्म में उनके खतरनाक सफर के बारे में दिखाया गया है। विदेश जाते हुए उन्हें कई कठिनाइयों और खतरों का सामना करना पड़ता है। अमितोज मान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सनी देओल ने अहम किरदार निभाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed