फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yami Gautam: जब 'विक्की डोनर' में अपने रोल को लेकर पेरेंट्स से डरी हुई थीं यामी गौतम, फिर कैसे की फिल्म?

Mon, 06 Jan 2025 01:40 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 06 Jan 2025 01:40 PM IST
सार

यामी ने बताया कि शुरुआत में स्पर्म डोनेशन पर फिल्म के विषय के बारे में बहुत कम जानकारी होने के बावजूद, उन्हें अपने माता-पिता से काफी प्रोत्साहन मिला। फिल्म के बोल्ड विषय और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने यामी के लिए बॉलीवुड में एक अच्छी शुरुआत की।
 

विज्ञापन
Yami Gautam shares her unique experience with debut film Vicky Donor Actress was Afraid Of Parents Reaction
यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम @yamigautam

यामी गौतम ने टीवी सीरियल ‘चांद के पार चलो’ और ‘ये प्यार न होगा कम’ से अभिनय की शुरुआत की है। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत ‘विक्की डोनर’ फिल्म से की है। अभिनेत्री ने अपने दम पर आज इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली है। बॉलीवुड में भी उन्होंने आयुष्मान के साथ 'विक्की डोनर' से अपनी शुरुआत की थी। अभिनेत्री ने इस फिल्म को लेकर अपने माता-पिता की प्रतिक्रिया का खुलासा किया था।

Yami Gautam shares her unique experience with debut film Vicky Donor Actress was Afraid Of Parents Reaction
यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम @yamigautam

विक्की डोनर की शूटिंग को किया याद
यामी का एक पुराना इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव साउथ से अपनी फिल्म के बारे में बात करती नजर आईं। अभिनेत्री ने कहा, "वह दौर था, जब मैं पूरे जोश में ऑडिशन दे रही थी। उस समय, मुझे एक अच्छे लॉन्च का अवसर भी मिला था। मैं पूरी तरह से अपने दम पर थी। मैं जो भी काम कर रही थी, वह मेरा कदम था। वहां मेरा साथ देने वाला कोई नहीं था।"

Yami Gautam shares her unique experience with debut film Vicky Donor Actress was Afraid Of Parents Reaction
यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम @yamigautam

इंडस्ट्री में काम को लेकर निराश नहीं हुईं अभिनेत्री
यामी ने इस बात पर जोर दिया कि करियर को आगे बढ़ाने के दौरान उन्हें कभी निराशा का सामना नहीं करना पड़ा। अभिनेत्री ने कहा, "सौभाग्य से, मेरे साथ कभी ऐसा कोई वाकया नहीं हुआ जिसने मुझे किसी इंडस्ट्री में काम करने से निराश किया हो। मेरे लिए, एक कलाकार के तौर पर, यह कभी मायने नहीं रखता था कि फिल्म किस भाषा में है।"

Ram Kapoor: क्या वाकई राम कपूर ने सर्जरी के जरिए घटाया है वजन? एक्टर ने ट्रांसफॉर्मेशन यात्रा पर तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन
विज्ञापन
Yami Gautam shares her unique experience with debut film Vicky Donor Actress was Afraid Of Parents Reaction
यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम @yamigautam

पेरेंट्स ने दी यह प्रतिक्रिया
फिल्म को लेकर अपने माता-पिता की प्रतिक्रिया के बारे में बताते हुए अभिनेत्री ने कहा था, 'मेरे पेरेंट्स को जब फिल्म में मेरी भूमिका बताने का समय आया तो मैं थोड़ी डरी हुई थी, लेकिन उनकी प्रतिक्रिया सच में काफी अलग थीं, उन्होंने तुरंत कहा, 'यह तो बहुत बढ़िया है।'  

Ira Khan-Nupur: नुपुर-आयरा पर चढ़ा 'लवयापा' का जादू, कार में झूमते दोनों आए नजर

विज्ञापन
Yami Gautam shares her unique experience with debut film Vicky Donor Actress was Afraid Of Parents Reaction
यामी गौतम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इन फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं आयुष्मान-यामी
'विक्की डोनर' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, जो स्पर्म डोनेशन पर आधारित थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। यामी गौतम और आयुष्मान खुराना ने बाद में 'आगरा का डाबरा' (2016) और 'बाला' (2019) जैसी फिल्मों में फिर से साथ काम किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed