फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

YRKKH: सेट पर बुरा व्यवहार या बढ़ती नजदीकियां! 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से अचानक क्यों निकाले गए अरमान-रूही?

Tue, 19 Mar 2024 11:14 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 19 Mar 2024 11:14 AM IST
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Shehzada Dhami Pratiksha Honmukhe sacked from show due to their behaviour
शहजादा धामी और प्रतीक्षा हॉनमुखे - फोटो : सोशल मीडिया

लंबे समय से टीवी का सबसे चर्चित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि एक्टर शहजादा धामी और एक्ट्रेस प्रतीक्षा हॉनमुखे को शो से अचानक बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। दोनों ही शो के अहम किरदारों में से एक थे। इस खबर से फैंस को सकते में डाल दिया है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Shehzada Dhami Pratiksha Honmukhe sacked from show due to their behaviour
प्रतीक्षा हॉनमुखे - फोटो : सोशल मीडिया

 सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 15 साल का लीप आया था, जिसके बाद नई स्टार कास्ट आई थी। शहजादा, अरमान पोद्दार का किरदार निभा रहे थे और रूही के रोल में प्रतीक्षा थीं। दोनों के रोल को दर्शकों की खूब सराहना मिल रही थी और दोनों ही शो की टीआरपी के लिए काफी महत्वपूर्ण भी थे, लेकिन इन दोनों को ही रातोंरात शो से बाहर कर दिया गया है।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Shehzada Dhami Pratiksha Honmukhe sacked from show due to their behaviour
शहजादा धामी - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रतीक्षा और शहजादा को सीरियल से बाहर निकालने की वजह का भी खुलासा हुआ है। दोनों सेट पर बाकी क्रू मेंबर्स से काफी बुरा व्यवहार करते थे। इसलिए मेकर्स ने उन्हें टर्मिनेट कर दिया। पिछले कई दिनों से मेकर्स के पास लगातार दोनों की शिकायतें आ रही थीं। इसलिए मेकर्स ने दोनों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Shehzada Dhami Pratiksha Honmukhe sacked from show due to their behaviour
शहजादा धामी - फोटो : सोशल मीडिया

मालूम हो कि कुछ खबरों में यह भी दावा किया गया है कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। हालांकि, यह भी दावा किया जा रहा है कि मेकर्स अब जल्द ही इन दोनों की रिप्लेसमेंट ढूढेंगे और एक बार फिर शो में नए चेहरों को लॉन्च करेंगे। प्रोड्यूसर राजन शाही का ये शो टीआरपी की लिस्ट में हमेशा नजर आता है।

विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Shehzada Dhami Pratiksha Honmukhe sacked from show due to their behaviour
शहजादा धामी और प्रतीक्षा हॉनमुखे - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि यह शो टीआरपी के मामले में हमेशा आगे रहता है। बीते पांच हफ्तों से ये लगातार टॉप 5 में अपनी जगह बनाए हुए है। इस बारे में राजन शाही के प्रोडक्शन 'डायरेक्टर्स कट' की तरफ से ऑफिशियल स्टेटमेंट भी जारी किया गया है। मेकर्स का यह भी कहना है कि दोनों रे नखरों का असर शूटिंग पर पड़ रहा था।

Shruti Haasan: सुपरस्टार यश के साथ जमेगी श्रुति हासन की जोड़ी? इस कन्नड़ फिल्म में आ सकती हैं नजर
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed