सब्सक्राइब करें

Yuvika Chaudhary: युविका ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा पोस्ट, फैंस को हो सकती है चिंता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 25 Nov 2024 06:08 PM IST
सार

युविका चौधरी और प्रिंस नरूला हाल ही में माता पिता बने हैं। लेकिन युविका ने आज एक ऐसी स्टोरी अपने इंस्टाग्राम पेज पर लगाई जिससे उनके फैंस चिंता में पड़ सकते हैं। 
 

विज्ञापन
Yuvika Chaudhary Share A Post About Relationship What Message She Want To Give Husband Prince Narula
युविका चौधरी और प्रिंस नरुला - फोटो : इंस्टाग्राम-@princenarula

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की जिंदगी इस समय खुशियों से भरी हुई है। हाल ही में उनके घर एक प्यारी सी बेटी ने जन्म लिया है। दोनों ने यह खुशी अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा की थी। दोनों समय समय पर अपनी बेटी और जिंदगी से जुड़ी पोस्ट इंस्टाग्राम पर करते रहते हैं। आज ही युविका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में एक ऐसी पोस्ट लगाई है जिसमें किसी रिश्ते में किन चीजों की जरूरत होती है, उसके बारे में लिखा है। इस पोस्ट से फैंस को लग सकता है कि युविका प्रिंस को कोई संदेश इस पोस्ट के जरिए देना चाहती है। 


 

Yuvika Chaudhary Share A Post About Relationship What Message She Want To Give Husband Prince Narula
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम @princenarula

पोस्ट में किया है कुछ बातों का इशारा 
युविका ने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट डाली है, उसमें भगवान शिव और देवी पार्वती नजर आ रहे हैं। पोस्ट में रिश्ते को मजबूत करने वाली बातों का जिक्र है। जैसे किसी रिश्ते में विश्वास, सम्मान, देखभाल और वफादारी होनी चाहिए। इसके अलावा युविका आगे एक और पोस्ट करती हैं, जिसमें अंतिम संस्कार की तस्वीर है और उस पर लिखा है-अहंकार, पैसा,  शक्ति, रवैया। इस पोस्ट का मतलब है कि मरने के बाद कुछ नहीं बचता है, इसलिए हमें अहंकार नहीं करना चाहिए। क्या ऐसी पोस्ट करके युविका प्रिंस को कोई संदेश दे रही हैं। 

Yuvika Chaudhary Share A Post About Relationship What Message She Want To Give Husband Prince Narula
युविका चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम-@yuvikachaudhary

पति को जन्मदिन पर विश नहीं किया 
हाल ही में प्रिंस का जन्मदिन भी था इस दिन भी युविका ने उन्हें सोशल मीडिया पर विश नहीं किया। यहां तक कि अब वह युविका की सोशल मीडिया पोस्ट में भी कम नजर आ रहे हैं। क्या इसका मतलब है कि दोनों के बीच कोई खटपट चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yuvika Chaudhary Share A Post About Relationship What Message She Want To Give Husband Prince Narula
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम-@ princenarula

व्लॉग में प्रिंस ने नाराजगी जताई 
इस खटपट का कारण शायद युविका के लिए प्रिंस की नाराजगी है। असल में अपने व्लॉग में प्रिंस नरूला ने बताया था कि वह पुणे में शूटिंग कर रहे थे और उन्हें अपनी बच्ची के जन्म की खबर नहीं दी गई। युविका की बजाय एक दोस्त ने बताया कि घर पर उसके लिए एक सरप्राइज रखा गया है। जब वह घर आए तो उन्हें अपनी बेटी के जन्म की खबर मिली। शायद यही बात इनके बीच खटपट का कारण बन रही है। 

विज्ञापन
Yuvika Chaudhary Share A Post About Relationship What Message She Want To Give Husband Prince Narula
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी - फोटो : इंस्टाग्राम-@princenarula

बिग बॉस के घर में हुआ प्यार 
'बिग बॉस 9 (2015)' में फिल्म अभिनेत्री युविका चौधरी और कई टीवी रियालिटी शो से मशहूर हुए प्रिंस नरुला की मुलाकात हुई। इस शो में दोनों बतौर प्रतियोगी शामिल हुए। बिग बॉस के घर में पहले उनके बीच दोस्ती का रिश्ता बनाए फिर धीरे-धीरे यह प्यार में बदलने लगा। युविका तो 'बिग बॉस 9' से जल्द ही बाहर आ गईं और प्रिंस शो के विनर बने। इस रियालिटी शो के बाद भी इनकी लव स्टोरी आगे बढ़ी। ये एक-दूसरे को डेट करने लगे। साल 2016 में दोनों ने सगाई कर ली और 2018 के अक्टूबर माह में युविका और प्रिंस शादी के बंधन में बंध गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed