फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yuzvendra Chahal-Dhanashree: तलाक की खबरों के बीच इस RJ के साथ वायरल हुई चहल की तस्वीर, फैंस हुए हैरान

Fri, 10 Jan 2025 10:05 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 10 Jan 2025 10:05 AM IST
सार

तस्वीर के वायरल होने के बाद अब कई लोग सोच रहे हैं कि क्या महवश वही मिस्ट्री गर्ल है जिसके साथ हाल ही में युजवेंद्र को देखा गया था।

विज्ञापन
Yuzvendra Chahal spotted with RJ Mahvash photo goes viral amid Dhanashree Verma divorce rumours
युजवेंद्र चहल, आरजे महवश - फोटो : इंस्टाग्राम @rj.mahvash

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की निजी जिंदगी हाल ही में चर्चा में बनी हुई है। हर तरफ क्रिकेटर और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा से अलग होने की अफवाहें फैल रही हैं। इस मामले में अब एक नया मोड़ आया है। क्रिकेटर की एक हालिया तस्वीर ने इंटरनेट पर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है क्योंकि इस तस्वीर में वह आरजे महवश और उनके दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं।

Yuzvendra Chahal spotted with RJ Mahvash photo goes viral amid Dhanashree Verma divorce rumours
युजवेंद्र चहल, आरजे महवश - फोटो : इंस्टाग्राम @rj.mahvash

इस आरजे को साथ वायरल हुई चहल की तस्वीर
आरजे महवश ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की और पोस्ट पर कमेंट्स को बंद कर दिया। उनके कैप्शन में लिखा है, "क्रिसमस लंच कॉन फैमिलिया," जिसमें चहल को उनका परिवार बताया गया है। इस तस्वीर से नेटीजंस में उत्सुकता बढ़ गई है। एक तस्वीर में युजवेंद्र को महवश के साथ ग्रुप फोटो में बैठे देखा जा सकता है।

Kalki Koechlin: अजब प्रेम की गजब कहानी है कल्कि की लव लाइफ, पॉलीएमरी रिलेशनशिप में रहीं, बनीं बिन ब्याही मां

Yuzvendra Chahal spotted with RJ Mahvash photo goes viral amid Dhanashree Verma divorce rumours
युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
आरजे महवश ही हैं चहल की मिस्ट्री गर्ल?
तस्वीर के वायरल होने के बाद, कई लोग अब सोच रहे हैं कि क्या महवश वही मिस्ट्री गर्ल है, जिसके साथ युजवेंद्र को हाल ही में देखा गया था। इससे पहले, एक वीडियो सामने आया था जिसमें क्रिकेटर को मुंबई में एक मिस्ट्री महिला के साथ देखा गया था। द न्यू इंडियन की शेयर की गई फुटेज में युजवेंद्र को एक होटल में कैद किया गया है, जहां उन्होंने कैजुअल व्हाइट ओवरसाइज्ड टी-शर्ट और बैगी लाइट ब्लू जींस पहनी हुई है।
 

25 Years of KNPH: 'फैंस हमारी तस्वीरों से शादी करते थे, खून से खत लिखते थे', फिल्म की दीवानगी पर बोलीं अमीषा

विज्ञापन
विज्ञापन
Yuzvendra Chahal spotted with RJ Mahvash photo goes viral amid Dhanashree Verma divorce rumours
युजवेंद्र चहल-धनश्री वर्मा - फोटो : PTI
होटल में भी साथ आए थे नजर?
 जब होटल में पैप्स ने फोटो खींची तो युजवेंद्र ने अपना चेहरा छिपाया हुआ था, जिससे उनके बगल में बैठी महिला की पहचान को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, अब लोगों का कहना है कि युजवेंद्र आरजे के साथ ही वहां मौजूद थे।
विज्ञापन
Yuzvendra Chahal spotted with RJ Mahvash photo goes viral amid Dhanashree Verma divorce rumours
युजवेंद्र चहल और धनश्री - फोटो : इंस्टाग्राम
इस वजह से उड़ी थी तलाक की अफवाह
बता दें कि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के बीच अलगाव की अफवाहें फैल रही हैं, जिसकी शुरुआत इस जोड़ी के इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने से हुई है। युजवेंद्र ने अपने अकाउंट से धनश्री की सभी तस्वीरें भी हटा दी हैं, हालांकि अभी भी धनश्री की प्रोफाइल पर उनकी कुछ तस्वीरें हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed