फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Zareen Khan: जरीन खान को घर से निकलने में लगता था डर, कैटरीना से तुलना पर अच्छा लगा, मगर बाद में उलटा पड़ गया

Wed, 31 Jul 2024 10:28 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Wed, 31 Jul 2024 10:28 AM IST
सार

जरीन खान ने 14 साल पहले, जब बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था तो उनकी तुलना कैटरीना कैफ से की जाती थी। लोग कहते थे कि उनका चेहरा कैटरीना कैफ से मिलता है। एक लंबा वक्त बीत जाने के बाद अब जरीन खान ने कैटरीना से होने वाली इस तुलना और अपने फिल्मी करियर को लेकर खुलकर बात की है।
 
विज्ञापन
Zareen Khan liked being compared to Katrina kaif but after criticism she was scared to leave the house
जरीन खान - फोटो : इंस्टाग्राम @zareenkhan

जरीन खान साल 2010 में वीर फिल्म से अपना डेब्यू किया था। इसमें सलमान खान भी मुख्य भूमिका में थे। हाल ही में, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में नजर आईं जरीन खान ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि जब शुरू-शुरू में उनकी तुलना कैटरीना कैफ से होती थी तो वो बहुत खुश थीं। हालांकि, बाद में हालात एकदम बदल गए। 

Zareen Khan liked being compared to Katrina kaif but after criticism she was scared to leave the house
जरीन खान - फोटो : इंस्टाग्राम @zareenkhan

जरीन खान का मानना है कि कैटरीना कैफ से तुलना होना उनके लिए उलटा पड़ गया। जरीन ने कहा कि उनका वजन ज्यादा हुआ करता था और कैटरीना से तुलना किया जाना बड़ी बात थी, मगर चीजें एकदम बदल गई थी। उन्होंने कहा कि सलमान खान ने उन्हें लॉन्च किया था और वो निर्माताओं और निर्देशकों को उनके चेहरे के बजाय केवल नाम से ही जानती थीं, जिससे फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को लगता था कि वो घमंडी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Zareen Khan liked being compared to Katrina kaif but after criticism she was scared to leave the house
जरीन खान - फोटो : इंस्टाग्राम @zareenkhan

आलोचना कम होने का नाम नहीं ले रही थी। जरीन खान के कपड़ों और उनके वजन पर नकारात्मक टिप्पणियां की गई थी, जिसके चलते एक वक्त ऐसा आया कि जरीन खान को घर से बाहर निकलने में भी डर लगने लगा था। बता दें कि जरीन खान पिछली बार फिल्म 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' में नजर आई थीं। इसमें अंशुमान झा ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी।

M M Keeravani Fired: इस हिंदी फिल्म से हुई ऑस्कर विजेता एम एम कीरावनी की छुट्टी, निर्माता ने लिया बड़ा फैसला

विज्ञापन
Zareen Khan liked being compared to Katrina kaif but after criticism she was scared to leave the house
जरीन खान - फोटो : इंस्टाग्राम @zareenkhan

जरीन खान ने 'हाउसफुल 2', 'हेट स्टोरी 3', 'अक्सर 2', '1921' और 'डोओए: डैथ ऑफ अमर' समेत कई फिल्मों में काम किया है। जरीन खान को साल 2022 में ईद हो जाएगी गाने में भी देखा गया था। उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और पंजाबी फिल्म में भी अभिनय किया है।

Deadpool and Wolverine: डेडपूल एंड वूल्वरिन का दुनियाभर में बज रहा डंका, 50 करोड़ डॉलर के पार पहुंची कमाई
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed