Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
M M Keeravani Fired from mega star hindi film over creative differences with directors G V Prakash Kumar joins
{"_id":"66a9bc183eea6b41e30cbc1f","slug":"m-m-keeravani-fired-from-mega-star-hindi-film-over-creative-differences-with-directors-g-v-prakash-kumar-joins-2024-07-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"M M Keeravani Fired: इस हिंदी फिल्म से हुई ऑस्कर विजेता एम एम कीरावनी की छुट्टी, निर्माता ने लिया बड़ा फैसला","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
M M Keeravani Fired: इस हिंदी फिल्म से हुई ऑस्कर विजेता एम एम कीरावनी की छुट्टी, निर्माता ने लिया बड़ा फैसला
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: विशाल वर्मा
Updated Wed, 31 Jul 2024 09:57 AM IST
सार
इस शुक्रवार रिलीज होने जा रही फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ बहुत कोशिशों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर वह गर्मी बना पाने में सफल नहीं हो पा रही है जितने की उम्मीद खुद फिल्म के निर्माताओं ने इसके लीड पेयर अजय देवगन और तब्बू की मौजूदगी को लेकर की होगी। मीडियम बजट में बनी फिल्म को एक मेगा बजट फिल्म के तौर पर पेश करने से भी इसे दिक्कतें हो रही हैं और इस बीच फिल्म के संगीतकार एम एम क्रीम उर्फ एम एम कीरावनी को लेकर आई एक खबर ने हिंदी फिल्म जगत में हलचल मचा दी है।
विज्ञापन
1 of 5
एम एम कीरावनी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इस शुक्रवार रिलीज होने जा रही फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ बहुत कोशिशों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर वह गर्मी बना पाने में सफल नहीं हो पा रही है जितने की उम्मीद खुद फिल्म के निर्माताओं ने इसके लीड पेयर अजय देवगन और तब्बू की मौजूदगी को लेकर की होगी। मीडियम बजट में बनी फिल्म को एक मेगा बजट फिल्म के तौर पर पेश करने से भी इसे दिक्कतें हो रही हैं और इस बीच फिल्म के संगीतकार एम एम क्रीम उर्फ एम एम कीरावनी को लेकर आई एक खबर ने हिंदी फिल्म जगत में हलचल मचा दी है। फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ का संगीत भी वैसा माहौल फिल्म के लिए नहीं बना पा रहा है जिसकी इसके मेकर्स ने अपेक्षा की थी।
2 of 5
फिल्म ‘औरों में कहां दम था’
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ नीरज पांडे और उनके साझीदार शीतल भाटिया की कंपनी फ्राइडे फिल्मवर्क्स के रिश्ते अलग होने के बाद बतौर निर्देशक नीरज पांडे ने अपनी नई फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ एनएच स्टूडियोज के साथ बनाई है। हीरों के बड़े कारोबारी नरेंद्र हीरावत की कंपनी एनएच स्टूडियोज ने इस फिल्म को वित्तीय मदद मुहैया कराई है और इसे रिलीज करने की जिम्मेदारी पीवीआर आइनॉक्स के पास है। फिल्म के संगीत को लेकर निर्देशक नीरज पांडे बहुत उत्साहित रहे हैं लेकिन फिल्म का एक भी गाना अब तक सोशल मीडिया का क्रेज नहीं बन पाया है और न ही इन गानों पर वैसी रील्स बनती दिख रही है जितनी कि अमूमन किसी हिट गाने को लेकर इन दिनों बनती हैं।
3 of 5
एम एम कीरावनी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संगीतकार एम एम कीरावनी हिंदी सिनेमा में एम एम क्रीम के नाम से काम करते हैं और अपनी पिछली फिल्म ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू नाटू’ के लिए ऑस्कर पुरस्कार भी जीत चुके हैं। पर फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ में उनका संगीत विफल होने के बाद उनकी हिंदी पट्टी में स्वीकार्यता को लेकर भी सवाल उठना लाजिमी है और यही वजह है कि उनकी एक निर्माणाधीन फिल्म ‘स्काईफोर्स’ के निर्देशकों ने भी उनके काम पर उंगली उठानी शुरू कर दी है। सूत्र बताते हैं कि कीरावनी इन दिनों अपना पूरा ध्यान अपनी अगली पारिवारिक फिल्म ‘गोल्ड’ पर लगाए हुए हैं जिसे उनके रिश्ते के भाई एस एस राजामौली अभिनेता महेश बाबू के साथ बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'स्काईफोर्स'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एम एम कीरावनी उर्फ एम एम क्रीम इस फिल्म के अलावा बाकी फिल्मों पर भी काम तो कर रहे हैं लेकिन उसमें उनके सहायकों की भागीदारी ज्यादा रहने से अब मामला लड़खड़ाता दिखने लगा है। सूत्र बताते हैं कि फिल्म ‘स्काईफोर्स’ के संगीत को लेकर इसकी निर्देशक जोड़ी संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर पर दबाव बढ़ गया है।जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘स्काईफोर्स’ के निर्माता दिनेश विजन के दखल के बाद फिल्म की टीम इसकी कमियां ठीक करने में दुरुस्त करने में लगी है। दिनेश ने फिल्म के पार्श्वसंगीत में भी तमाम बदलाव के सुझाव दिए और ये सुझाव एम एम कीरावनी को पसंद नहीं आए। बताते हैं कि इसी के बाद दिनेश विजन ने फिल्म के कीरावनी को हटाकर एक नए संगीतकार को साइन कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 5
जी वी प्रकाश कुमार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘स्काईफोर्स’ का संगीत अब एम एम कीरावनी की जगह जी वी प्रकाश कुमार दे रहे हैं। इन्हीं संगीतकार ने अक्षय कुमार की पिछली फिल्म ‘सरफिरा’ का संगीत भी दिया है। फिल्म ‘स्काई फोर्स’ भारत और पाकिस्तान के बीच हुए 1965 के युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी है और इसमें सरगोधा एयरबेस की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में अरसे बाद अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी एक साथ नजर आएंगे। इन दोनों के अलावा फिल्म में वीर पहाड़िया, निमृत कौर और सारा अली खान की भी अहम भूमिकाएं हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।