Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Nastik actor Arjun Rampal praised King actor Shah Rukh Khan and disclosed how they met for the first time
{"_id":"66a9bcbda13a225e680d5baf","slug":"nastik-actor-arjun-rampal-praised-king-actor-shah-rukh-khan-and-disclosed-how-they-met-for-the-first-time-2024-07-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Arjun Rampal: अर्जुन रामपाल ने शाहरुख खान की तारीफ में पढ़े कसीदे, बताया- कैसे हुई थी दोनों की पहली मुलाकात","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Arjun Rampal: अर्जुन रामपाल ने शाहरुख खान की तारीफ में पढ़े कसीदे, बताया- कैसे हुई थी दोनों की पहली मुलाकात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Wed, 31 Jul 2024 09:56 AM IST
सार
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के व्यवहार की अक्सर तारीफ की जाती है। इस बीच उनके साथ फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में विलेन का किरदार निभा चुके अभिनेता अर्जुन रामपाल ने भी उनकी तारीफ की है।
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन रामपाल- शाहरुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @dyavol.x/rampal72
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अर्जुन रामपाल हिंदी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्होंने दो दशक से भी ज्यादा समय से लगातार दर्शकों का मनोरंजन किया है। वह आखिरी बार इस साल की शुरुआत में विद्युत जामवाल के साथ फिल्म क्रैक में नजर आए थे। अर्जुन ने अपने करियर में बतौर नायक और खलनायक भी काम किया है। उन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में बतौर खलनायक नजर आए थे। इस बीच हालिया इंटरव्यू में अर्जुन ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर बात की है।
2 of 5
अर्जुन रामपाल
- फोटो : इंस्टाग्राम @rampal72
अर्जुन रामपाल ने साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में अपनी खलनायकी से दर्शकों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में वह अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के साथ नजर आए थे। हाल में ही रणवीर के पॉडकास्ट पर अर्जुन ने शाहरुख की तारीफ की है। इस दौरान उन्होंने अभिनेता के साथ हुई अपनी पहली मुलाकात का भी जिक्र किया है।
शाहरुख को बेहद मेहनती बताते हुए अभिनेता ने कहा, "आप उनसे हर चीज सीख सकते हैं, उनके अच्छे गुण, उनका व्यवहार और उनकी अच्छी आदतें।" इस दौरान अभिनेता से हुई अपनी पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वह शाहरुख से उनकी पूर्व पत्नी, मॉडल मेहर जेसिया के माध्यम से मिले थे। मेहर शाहरुख की पत्नी गौरी खान की अच्छी दोस्त थीं। ऐसे में किसी एक जगह पर वो दोनों एक दूसरे से टकराए और बधाई दी।
नंदी अवॉर्ड से सम्मानित हुए थे सरथ बाबू
विज्ञापन
5 of 5
अर्जुन रामपाल
- फोटो : इंस्टाग्राम @rampal72
बात करें दोनों के वर्क फ्रंट की तो अर्जुन रामपाल इन दिनों ‘नास्तिक’, ‘3 मंकी’ और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों को लेकर व्यस्त हैं। इसके अलावा उनके पास मशहुर निर्देशक आदित्य धर की भी अगली फिल्म है, जिसमें वह रणवीर सिंह,संजयद दत्त, अक्षय खन्ना आदि कलाकारों के साथ नजर आएंगे। वहीं, शाहरुख अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह एक डॉन की भूमिका निभाने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ उनकी बेटी सुहाना भी नजर आएंगी।
Double Ismart vs Mr Bachchan: 'मिस्टर बच्चन'-'डबल इस्मार्ट' में होगी कड़ी टक्कर, प्रमोशन में भी दिखा मुकाबला
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।