Ahoi Ashtami Mehndi Designs: अहोई अष्टमी का पर्व हर साल करवा चौथ के बाद मनाया जाता है, जिसमें माताएं अपने बच्चों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। इस विशेष दिन पर पूजा-पाठ, सज-संवर कर व्रत करना और पारंपरिक श्रृंगार करना एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। भारतीय संस्कृति में त्योहारों के मौके पर मेहंदी लगाना शुभ और सौंदर्य का प्रतीक माना जाता है।
अगर आप भी अहोई अष्टमी पर अपने हाथों को सुंदरता से सजाना चाहती हैं, तो इस अवसर पर खास मेहंदी डिजाइनों को चुनना एक अच्छा विकल्प है। आजकल पारंपरिक के साथ-साथ मॉडर्न और सिंपल डिज़ाइनों की भी खूब मांग है, जो कम समय में लग जाएं और देखने में बेहद आकर्षक लगें। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ नए और ट्रेंड में चल रहे मेहंदी डिजाइनों की लिस्ट, जिन्हें आप इस अहोई अष्टमी पर जरूर ट्राई कर सकती हैं।
2 of 6
पहली डिजाइन
- फोटो : instagram
पहली डिजाइन
सबसे पहले नजर डालते हैं अहोई अष्टमी की इस पहली डिजाइन की तो ये आपके हाथों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकती है. मेहंदी की इस डिजाइन में एक हाथ में मां और बच्चे की झलक दिखाई गई है। वहीं दूसरी हथेली में बच्चों के नाम लिखे गए हैं। आप भी इस तरह की डिजाइन का चयन करके अपनी मेहंदी को खूबसूरत बना सकती हैं।
3 of 6
दूसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन
अब नजर डालते हैं दूसरी डिजाइन पर तो ये डिजाइन काफी आसान है। इस डिजाइन के ठीक बीच में आप अहोई अष्टमी की बधाई दे सकती हैं। चाहें तो इसकी जगह आप बीचों बीच अपने बच्चों का नाम लिख सकती हैं। ऐसी डिजाइन देखने में बेहद ही खूबसूरत लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
तीसरी डिजाइन
- फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन
अब नजर डालते हैं मेहंदी की इस तीसरी डिजाइन पर तो ऐसी डिजाइन भी देखने में बेहद कमाल की लगती है। ऐसी मेहंदी को रचाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। फूल-पत्ती वाली ऐसी डिजाइन बेहद ही आसानी से लग भी जाती है।
विज्ञापन
5 of 6
चौथी डिजाइन
- फोटो : Instagram
चौथी डिजाइन
बहुत सी महिलाओं को मेहंदी की मिनिमल डिजाइन पसंद आती है। ऐसे में आप ऐसी मिनिमल डिजाइन का चयन कर सकती हैं। इस डिजाइन में आपको सिर्फ उंगलियों पर महीन डिजाइन लगानी है। ऐसी महीन डिजाइन आप बेहद ही आसानी से लग जाएगी। खासतौर पर अगर आपके नाखून लंबे हैं, तब तो ये डिजाइन आपपर खूब जचेगी।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।