Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
aishwarya rai choose desi designer gaurav gupta for glam look in third day of cannes red carpet
{"_id":"628763a3375ec21876200d6a","slug":"aishwarya-rai-choose-desi-designer-gaurav-gupta-for-glam-look-in-third-day-of-cannes-red-carpet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cannes 2022: देसी डिजाइनर के विदेशी कपड़ों में ऐश्वर्या राय ने दिखाई खूबसूरती, देखें रेड कार्पेट के स्टनिंग लुक","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Cannes 2022: देसी डिजाइनर के विदेशी कपड़ों में ऐश्वर्या राय ने दिखाई खूबसूरती, देखें रेड कार्पेट के स्टनिंग लुक
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Fri, 20 May 2022 04:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
aishwarya rai cannes 2022
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऐश्वर्या राय बच्चन भारत में कांस फिल्म फेस्टिवल का चेहरा हैं। कांस का नाम आते ही हर किसी को उनका खूबसूरत लुक याद आ ही जाता है। पिछले कई सालों से ऐश्वर्या ने अपने अलग-अलग लुक और डिजाइनर कपड़ों से कांस के रेड कार्पेट पर भारत का नाम रोशन किया है। इस साल भी वो कांस फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं। इसके साथ ही उनके लुक्स सुर्खियों में आ गए। कांस के रेड कार्पेट पर तीसरे दिन ऐश्वर्या राय ने देसी ग्लैमरस लुक दिखाया।
2 of 5
aishwarya rai cannes 2022
- फोटो : instagram
दरअसल, ऐश्वर्या राय बच्चन ने भारतीय डिजाइनर का डिजाइन किया हुआ गाउन पहना। हालांकि वो सब्यसाची के आउटफिट में नहीं नजर आईं। ऐश्वर्या राय ने गौरव गुप्ता के काउचर से इस लुक को चुना है। जो कि गौरव गुप्ता के सिग्नेचर स्टाइल में ही बना हुआ था। ऐश्वर्या ने कांस के तीसरे दिन वीनस स्कल्पचर गाउऩ को पहना था। जो खासतौर पर ऐश्वर्या के लिए ही बनाया गया था। डिजाइनर ने खुद इस आउटफिट की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को दी है।
3 of 5
aishwarya rai cannes 2022
- फोटो : instagram
ऐश्वर्या राय ने पेल पिंक कलर का गाउन चुना था। जिसकी स्केवअर नेकलाइन और लेयर्ड फैब्रिक की डिजाइन इसे वेवी लुक दे रही थी। जिसके साथ फ्लोर स्वीपिंग हेमलाइन थी। वहीं फिगर हगिंग डिजाइन ऐश्वर्या के कर्व्स को डिफाइन कर रही थी। इस गाउन के ऊपर ड्रामेटिक
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
aishwarya rai cannes 2022
- फोटो : instagram
वहीं इस स्कलप्चर गाउन के साथ ऐश्वर्या ने साइड पार्टीशन हेयर डू को लाइट वेवी कर्ल किया हुआ है। विंग्ड ब्लैक आई लाइनर के साथ कोहल्ड आई मेकअप और शिमरी पिंक लिपस्टिक के साथ हैवी आई लैशेज और पिंक ब्लश चिक्स पूरे लुक को खूबसूरत बना रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
aishwarya rai
- फोटो : instagram
इससे पहले ऐश्वर्या राय कांस के दूसरे दिन थ्री डी फ्लावर के ब्लैक बॉल गाउन में रेडी थी। जो कि Dolce & Gabbana के कलेक्शन से लिया गया था। जिसे ऐश्वर्या ने न्यूट्रल मेकअप और पिंक शेड की लिपस्टिक के साथ पूरा किया था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।