{"_id":"62136acbbaf8a11a2535a276","slug":"ananya-panday-pritty-pink-look-in-bralette-top-with-flayered-pant","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ananya Panday: अनन्या पांडे ने छोटे से टॉप और पैंट में दिखाई अदाएं, पिंक लुक देख फैंस हुए इंप्रेस","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Ananya Panday: अनन्या पांडे ने छोटे से टॉप और पैंट में दिखाई अदाएं, पिंक लुक देख फैंस हुए इंप्रेस
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 21 Feb 2022 04:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ananya panday
- फोटो : ananyapanday/instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अनन्या पांडे अक्सर अपने गॉर्जियस लुक से हर किसी का ध्यान खींचती हैं। वैसे तो बीटाउन की ये हसीना अपने फैशन सेंस के मामले में किसी से पीछे नही है। लेकिन इन दिनों मिस पांडे का ग्लैमरस लुक देखने को मिल रहा है। जिसे उनके फैंस खासा पसंद कर रहे हैं। फिल्म गहराईयां के प्रमोशन के लिए दीपिका पादुकोण के साथ ही अनन्या पांडे का लुक भी जबरदस्त ग्लैमरस रहता है। इस बार भी वो दीपिका पादुकोण के लुक पर भारी पड़ती दिखीं।
2 of 5
ananya panday
- फोटो : instagram
दरअसल, दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे के साथ ही फिल्म गहराईयां की स्टार कास्ट इस फिल्म की कामयाबी का जश्न मनाने पहुंची थीं। जहां पर अनन्या प्रिटी पिंक लुक में नजर आईं। अनन्या ने इस पार्टी के लिए बबलगम पिंक कलर की फ्लेयर पैंट पहन रखी थी। जिसके साथ छोटा सा क्रॉप टॉप था। जिसका लुक काफी हद तक ब्रा जैसा दिख रहा था। वहीं इस स्ट्रैपी स्लीव वाले टॉप की बोल्ड स्वीटहार्ट नेकलाइन ग्लैमरस लुक देने के लिए काफी दिख रही थी।
3 of 5
ananya panday
- फोटो : instagram
अनन्या ने इस लुक की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर भी साझा की है। अनन्या का ये लुक रेट्रो लुक से इंस्पायर है। जिसमे कॉटन की पैंट के साथ ब्रालेट स्टाइल टॉप शामिल है। वहीं इस मोनोक्रोम लुक के साथ अनन्या ने पिंक कलर की सैंडिल भी मैच की थी। वहीं बात करें मेकअप की तो पिंक ब्लश और ग्लॉसी पिंक लिपस्टिक उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ananya panday
- फोटो : instagram
वहीं इस मोनोक्रोम पिंक लुक के साथ अनन्या ने पाउडर ब्लू कलर का मिनी बैग हाथ में लिया था। जो इस लुक के बिल्कुल उलट था। अनन्या का ये लुक सेसी होने के साथ ही फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वहीं हाथों में पहनी उनकी नीली और गुलाबी कलर की रिंग पर भी हर किसी का ध्यान जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
अनन्या पांडे
- फोटो : insta
अनन्या पांडे इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान हर बार गॉर्जियस लुक में नजर आईं। पिछले दिनों अनन्या ने इंस्टाग्राम पर अपनी मोनोकोनी में तस्वीर साझा की थी। जिसमे वो पानी के अंदर बैठकर पोज दे रही थीं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।