अनुष्का शर्मा ने मशहूर फैशन मैगजीन के कवर पेज के लिए फोटोशूट करवाया है। जिसमे वो अपने बेबी बंप को दिखाते नजर आ रही हैं। अनुष्का की ये तस्वीरें इंस्टग्राम पर आते ही वायरल हो गई है। जिसमे अनुष्का बेबी बंप के साथ पोज देते दिख रही हैं। इसके साथ ही अनुष्का ने फोटोशूट के साथ अपने प्रेग्नेंसी के समय के अनुभव भी साझा किए हैं।
अनुष्का शर्मा ने कराया फोटोशूट, तस्वीरों में बेबी बंप दिखाते आईं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेबी बंप के साथ वाली इस तस्वीर में अनुष्का ने लॉन्ग जैकेट पहन रखा है। जिसके साथ वो ब्रा और पायजामे में नजर आ रही हैं। जैकेट की बटनों के खुले होने से उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। इसके साथ ही अनुष्का ने कई सारे पोज दिए हैं।
वहीं इन तस्वीरों में अनुष्का के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफतौर पर देखा जा सकता है। खुले बाल, कोहल आईज और ब्राउन शेड की लिपस्टिक लगाए अनुष्का बेहद प्यारी दिख रही हैं। वैसे ये अनुष्का का अपने बेबी बंप के साथ पहला फोटोशूट है। जिसमे उनका बेबी बंप नजर आ रहा है।
वहीं दूसरी तस्वीरों में अनुष्का ने ग्रे ग्रीन कलर का स्वेटर ड्रेस पहन रखा है। जिसकी हेमलाइन काफी अलग है। अनुष्का ने इसके साथ ही प्रेग्नेंसी के अनुभव को साझा किया है। और बताया है कि वो अपने बच्चे को कैसा देखना चाहती हैं। उन्होंने मैगजीन का कवर पेज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया, 'अपने लिए और पूरी जिंदगी के लिए इसे कैद किया। यह मजेदार रहा।'