{"_id":"5d0a2ecb8ebc3e643c4d7b80","slug":"amazing-green-tea-face-packs-for-healthy-and-flawless-skin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महंगी क्रीम और फेशियल पर ना बर्बाद करें पैसे, ग्रीन टी से बने ये फेस पैक लगाते ही आ जाएगा ग्लो","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
महंगी क्रीम और फेशियल पर ना बर्बाद करें पैसे, ग्रीन टी से बने ये फेस पैक लगाते ही आ जाएगा ग्लो
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Thu, 14 Nov 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ग्रीन टी का प्रयोग हम अपना वजन घटाने के लिए करते हैं। इसमें मौजूद तत्व शरीर के मेटाबोलिज्म सिस्टम को सही कर पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है। ग्रीन टी के बहुत सारे फायदे है, ये शरीर के साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद है। त्वचा में असमय आने वाली डलनेस और झुर्रियों को दूर भगाने में ये बहुत कारगर है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और आंखों के नीचे सूजन, काले घेरों को भी भगाता है। घर पर ही इसका फेस पैक बनाकर आप अपनी त्वचा को जवां कर सकते हैं। आगे की स्लाइड में जाने ग्रीन टी का फेस पैक बनाने का तरीका।
Trending Videos
2 of 4
सामान्य त्वचा के लिए
दो चुटकी हल्दी, एक चम्मच ग्रीन टी और एक चम्मच बेसन को मिलाकर पेस्ट बना लें। चेहरे को अच्छी तरह धोकर साफ करें और पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। बीस मिनट के बाद कॉटन में गुलाब जल लगा कर सूख चुके पैक को गीला करें। अब दोनों हाथों से मसाज करते हुए पैक को छुड़ाएं। चेहरे को ताजे पानी से धो लें। ये पैक चेहरे के पिंपल को दूर भगाने में कारगर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
मिक्स त्वचा के लिए
कुछ महिलाओं के टी शेप यानि फॉरहेड, नाक और गाल के जगह की त्वचा ज्यादा तैलीय होती है और बाकि स्किन नार्मल रहती है। इस तरह की त्वचा में संतरे के छिलके और ग्रीन टी का फेस पैक फायदेमंद होता है। आधा चम्मच शहद, एक चम्मच ग्रीन टी और एक चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर मिक्स गुलाब जल मिलाकर के पेस्ट बना लें। चेहरे पर लगाने के बाद सुखने दें। फिर हल्के हाथों से रगड़ते हुए छुड़ाएं।
4 of 4
ड्राई स्किन के लिए
अगर आपकी त्वचा भी ड्राई है तो इस पैक का इस्तेमाल जरुर करें। ये आपकी त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाएगी। दो चम्मच शहद में एक चम्मच ग्रीन टी मिलाकर पेस्ट बना लें। चेहरे और गर्दन पर इस पैक को लगा लें। सप्ताह में दो बार से ज्यादा इस पैक का इस्तेमाल न करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X