आज के समय में हर कोई अपनी-अपनी जिंदगी में इतना व्यस्त है कि वह ठीक से अपना ख्याल ही नहीं रख पाता। इसका सबसे ज्यादा असर उनके बालों पर दिखता है। हर तीन में से एक शख्स बालों के झड़ने की समस्या से जूझ रहा है। अगर आप भी बालों के झड़ने से परेशान हो चुके हैं तो ये घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं...
बालों का झड़ना हमेशा के लिए बंद कर देंगी किचन में मौजूद ये 5 चीजें, नए बाल उगाने में भी करेंगी मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंवला
विटामिन सी से भरपूर आंवला बालों की ग्रोथ के लिए वरदान समान होता है। बालों की समस्या से निजात पाने के लिए एक चम्मच आंवले के गूदे में नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को बालों की जड़ों पर लगाकर सो जाएं और सुबह होने पर शैम्पू कर लें।
मेथी के दानें
रात को सोने से पहले मेथी के दानों को पानी में भिगो दें। सुबह उठकर इसे पीस लें और पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को करीब 40 मिनट के लिए बालों पर लगाएं और फिर धो लें। करीब एक महीने तक ऐसा करने से आपको इसका असर साफ दिखने लगेगा। ये नुस्खा बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह न सिर्फ हेयरफॉल को कम करता है बल्कि बालों से जुड़ी और परेशानियों से भी निजात दिलाता है।
प्याज का रस
बालों की समस्या का प्याज सटीक उपाय है। इसके लिए प्याज को घिसकर उसका रस निकालें और इसे स्कैल्प पर आधे घंटे के लिए लगाकर छोड़ दें। आधे घंटे बाद हेयरवॉश कर लें। आप चाहें तो इसमें एलोवेरा जेल या जैतून का तेल भी मिलाकर लगा सकते हैं।
एलोवेरा
एलोवेरा से बाल लंबे और घने होते हैं। आप चाहे तो बालों पर एलोवेरा जेल या इसका जूस लगा सकती हैं। दो से तीन घंटे बाद बालों को गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में तीन-चार बार इसे लगाने से आपको फर्क महसूस होगा।

कमेंट
कमेंट X