How To Use Chocolate In Skin Care: वैलेंटाइन वीक तीसरे दिन यानी कि 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है, ऐसे में इस दिन कपल्स एक-दूसरे को चॉकलेट तोहफे में देते हैं। पर, क्या आप जानते हैं, कि इसी खाने वाली चॉकलेट से आप अपने चेहरे को दमका भी सकते हैं। जी हां, आपको ये जानने की जरूरत है कि डार्क चॉकलेट त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है?
{"_id":"6984193f6ad1afec9b0bd3a0","slug":"chocolate-day-2026-how-to-use-chocolate-in-skin-care-2026-02-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chocolate Day Special: चॉकलेट डे पर चाहिए दमकती त्वचा तो स्किन केयर में करें चॉकलेट का इस्तेमाल","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Chocolate Day Special: चॉकलेट डे पर चाहिए दमकती त्वचा तो स्किन केयर में करें चॉकलेट का इस्तेमाल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Thu, 05 Feb 2026 09:54 AM IST
सार
How To Use Chocolate In Skin Care: अगर आप दमकती त्वचा पाना चाहती हैं तो चॉकलेट का इस्तेमाल भी आप कर सकते हैं। यहां हम आपको इसका सही तरीका बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
चॉकलेट डे पर चाहिए दमकती त्वचा तो स्किन केयर में करें चॉकलेट का इस्तेमाल
- फोटो : Adobe stock
Trending Videos
चॉकलेट फेस पैक
- फोटो : Adobe stock
चॉकलेट फेस पैक
- डार्क चॉकलेट में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।
- जब इसमें शहद और दूध मिलाया जाता है, तो यह स्किन को गहराई से मॉइश्चराइज करता है।
- ये फेस पैक ड्राई और डल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद है।
- हफ्ते में 1–2 बार इसका इस्तेमाल करने से चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है और स्किन सॉफ्ट व स्मूद बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चॉकलेट स्क्रब
- फोटो : Adobe stock
चॉकलेट स्क्रब
- चॉकलेट और ब्राउन शुगर से बना स्क्रब त्वचा की ऊपरी परत पर जमी डेड स्किन को हटाने में मदद करता है।
- ये ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है, जिससे चेहरे पर तुरंत फ्रेशनेस नजर आती है।
- इस स्क्रब को हफ्ते में सिर्फ एक बार ही इस्तेमाल करें, ताकि त्वचा को नुकसान न पहुंचे।
चॉकलेट और कॉफी मास्क
- फोटो : Adobe stock
चॉकलेट और कॉफी मास्क
- कॉफी में मौजूद कैफीन और चॉकलेट के पोषक तत्व मिलकर टैनिंग, पिग्मेंटेशन और डार्क स्पॉट्स को हल्का करने में मदद करते हैं।
- गुलाब जल त्वचा को ठंडक देता है और पोर्स को टाइट करता है।
- ये मास्क ऑयली और कॉम्बिनेशन स्किन वालों के लिए खास तौर पर फायदेमंद है।
विज्ञापन
बरतें ये सावधानी
- फोटो : Adobe stock
बरतें ये सावधानी
- चेहरे पर लगाने से पहले हमेशा पैच टेस्ट करें ताकि किसी तरह की एलर्जी या जलन से बचा जा सके।
- स्किन के लिए केवल डार्क चॉकलेट का ही इस्तेमाल करें, क्योंकि दूध या फ्लेवर वाली चॉकलेट में ज्यादा शुगर और केमिकल होते हैं।
- फेस पैक को 15–20 मिनट से अधिक समय तक चेहरे पर न रखें और स्क्रब करते समय त्वचा को जोर से न रगड़ें।
- अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव या एक्ने-प्रोन है तो इसका इस्तेमाल सीमित मात्रा में करें।
- खुले घाव, कट या एक्टिव मुंहासों पर चॉकलेट न लगाएं।
