{"_id":"63a147b537e0cf0b816df15f","slug":"hair-care-routine-these-morning-mistakes-can-cause-hairfall","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hair Care: बालों के झड़ने की वजह है सुबह में की गई ये गलती, जानें किस तरह करें 'हेयर केयर'","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Hair Care: बालों के झड़ने की वजह है सुबह में की गई ये गलती, जानें किस तरह करें 'हेयर केयर'
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 20 Dec 2022 11:04 AM IST
कई बार सही खानपान और बालों की पूरी देखभाल के बावजूद बाल झड़ते हैं। ऐसे में समझ ही नहीं आता कि आखिर गलती कहां हो रही है, जो बाल इतनी ज्यादा मात्रा में झड़ रहे हैं। क्योंकि लगातार बालों के झड़ने और नए बाल समय पर ना उगने से बाल हल्के और पतले हो जाते हैं। जो दिखने में जरा भी अच्छे नही दिखते। बालों के लगातार टूटने और झडने की वजह कई बार छोटी-छोटी गलतियां होती हैं। जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। तो चलिए जानें कौन सी गलतियां बालों के झड़ने की वजह बनती हैं।
Trending Videos
2 of 5
hair wash
- फोटो : istock
बाल धोते समय रखें ध्यान
नहाते समय जब आप बाल धोते हैं, नहाने का गलत तरीका बालों के झड़ने की वजह बन जाता है। कई बार सर्दियों में लोग गर्म पानी से नहाते और बाल धोते हैं। गर्म पानी से बाल धोने की वजह से बाल झड़ना शुरू कर देते हैं क्योंकि गर्म पानी की वजह से बालों के रोमछिद्र खुल जाते हैं और बाल कमजोर होकर गिरने लगते हैं। इसलिए कोशिश करें कि बाल धोने के लिए पानी बहुत ही मामूली सा गुनगुना हो। जिससे स्कैल्प को नुकसान ना पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
hair
- फोटो : pixabay
बालों को ना छोड़े खुला
अगर आपकी आदत है दिनभर बालों को खुला छोड़ने की तो फौरन इस आदत को बदल दें। दिनभर बालों के खुले रहने से वो घिसते हैं और कमजोर होकर टूटने लगते हैं। इसलिए अगर जरूरत ना हो तो बालों को बांधकर रखना चाहिए। रात को सोते समय भी बालों को खुला छोड़ने से बाल तकिया से दबकर टूटते हैं।
4 of 5
breakfast
- फोटो : Pixabay
जरूर करें नाश्ता
अक्सर महिलाओं को देखा गया है कि वो सुबह का नाश्ता छोड़ देती हैं। जिसकी वजह से उनके साथ बालों के झडने की समस्या सबसे ज्यादा होती है। सुबह के नाश्ते को कभी भी ना छोड़े। हेल्दी खाना सुबह की भूख के लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
5 of 5
अच्छी नींद
- फोटो : iStock
इसके साथ ही अगर आप चेहरे पर ग्लो और बालों की मजबूती चाहती हैं तो रोजाना सुबह जल्दी सोकर उठने की आदत डालें। सही जीवनशैली शरीर के क्लॉक को सही वक्त पर चलाती है। जिससे बालों के झड़ने और टूटने जैसी समस्या कम हो जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।